{"_id":"69f123c54c48c711260603ce","slug":"cow-protection-is-the-only-way-to-save-sanatan-avimukteshwaranand-aligarh-news-c-2-gur1004-962414-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"गो संरक्षण ही सनातन को बचाने का रास्ता : अविमुक्तेश्वरानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गो संरक्षण ही सनातन को बचाने का रास्ता : अविमुक्तेश्वरानंद
Wed, 29 Apr 2026 02:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Wed, 29 Apr 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का अलीगढ़ में हुआ स्वागत। संवाद
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि गो रक्षा ही सनातन को बचाने का सबसे सुलभ और सरल रास्ता है। गाय सुरक्षित रहेगी तो धर्म सुरक्षित रहेगा।
वह मंगलवार को यहां विश्व कल्याण सेवा संस्थान और वैदिक ज्योतिष संस्थान के कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शंकराचार्य के चरण छूकर उनका आशीर्वाद लिया। उनके स्वागत के लिए खेरेश्वर चौराहे पर स्वामी पूर्णानंद पुरी के सानिध्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विश्व कल्याण सेवा संस्थान एवं वैदिक ज्योतिष संस्थान के सदस्यों ने उनका अभिनंदन किया। शंकराचार्य ने गो संरक्षण के महत्व पर विशेष जोर देते हुए कहा कि माता-पिता के बाद गुरु और गो सेवा को हर सनातनी अपनी दिनचर्या में शामिल कर ले तो अपने धर्म और सनातन की धर्म ध्वजा को विश्व में लहराने से कोई नहीं रोक सकता।
विज्ञापन
मौके पर स्वामी निधि सागर महाराज, स्वामी अप्रमेय शिव साक्षातकृतानंद गिरी महाराज, ब्रह्मचारी अखिलेश कृष्ण, ब्रह्मचारी वैष्णवानंद, नरोत्तम पारिक, गौरव शास्त्री, रवि शास्त्री, विनीत शास्त्री, कृष्णा शास्त्री, उद्योगपति धनजीत वाड्रा, शैलेंद्र ठाकुर, मंजू सिंघल मौजूद रहे।