{"_id":"5fe4e1038ebc3e3d913341a8","slug":"covid-strain-news-city-office-news-ali2519964167","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश से लौटने वालों को परिवार सहित किया 28 दिन के लिए होम क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश से लौटने वालों को परिवार सहित किया 28 दिन के लिए होम क्वारंटीन
Fri, 25 Dec 2020 12:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : Amar Ujala
विदेश से लौटने वाले आठ लोगों में से छह को परिवार सहित जिला प्रशासन ने 28 दिन के लिए होम क्वारंटीन कर दिया है। वहीं, दो लोग अलीगढ़ से बाहर जा चुके हैं। इनमें से एक व्यक्ति दिल्ली और दूसरा यूएई में है। ऐसे में इनके परिवार वालों को 28 दिन के लिए होम क्वारंटीन किया है। साथ ही इनकी कोरोना जांच के लिए सैंपलिंग कराई गई है। आस-पड़ोस के लोगों की भी सैंपलिंग कराई गई है। वहीं, जर्मनी से लौटी एक युवती निवासी अवंतिका कॉलोनी ने बृहस्पतिवार को खुद ही अपने आने की सूचना जिला प्रशासन को दी।
विज्ञापन
कोरोना कंट्रोल रूम प्रभारी स्मृति गौतम ने बताया कि ब्रिटेन से लौटे करीब 20 लोगों में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन (प्रकार) की पुष्टि होने के बाद देशभर में अलर्ट के साथ ही अलीगढ़ में भी अलर्ट जारी किया गया है। जिला प्रशासन को शासन की ओर से एक पत्र मिला था, जिसमें सात लोगों के विदेश से अलीगढ़ लौटने की जानकारी थी।
विज्ञापन
वहीं, अवंतिका कॉलोनी, स्वर्ण जयंती नगर निवासी एक युवती ने खुद ही बृहस्पतिवार को खुद के जर्मनी से लौटने की सूचना दी। इस पर सभी आठ लोगों के परिवार व स्वयं उनकी सैंपलिंग करने के लिए टीम को भेजा गया। इसमें से छह लोग मौके पर मिले। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के दो व्यक्ति (एक दिल्ली और दूसरा यूएई) जा चुके हैं।
विज्ञापन
इस पर इन सभी के परिवार वालों को होम क्वारंटीन किया गया है। सभी लोगों की जांच में सामने आया कि विदेश से भारत आने से पहले उन्होंने खुद की कोरोना जांच कराई थी, जिसमें वह नेगेटिव पाए गए। फिर भी जिला प्रशासन ने एहतियातन इन सभी की कोरोना जांच कराई है। 28 दिन की होम क्वारंटीन अवधि के दौरान समय-समय पर इनकी जांच होगी। होम क्वारंटीन लोगों की निगरानी के लिए क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट, पुलिस व एमओईसी को जिम्मा सौंपा गया है।