{"_id":"614cd5a38ebc3ea78043a9e7","slug":"covid-19-city-office-news-ali2739839159","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़- कोविड का मरीज मिलने पर प्रशासन अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़- कोविड का मरीज मिलने पर प्रशासन अलर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोविड का मामला प्रकाश में आने के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक बुलाकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। कोविड काल में सक्रिय रहीं टीमों और समितियों को दोबारा सक्रिय करने के निर्देश जारी किए। दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में एक डेडिकेटेड कोविड 19 वार्ड तैयार करने के लिए कहा। साथ ही बीमारी से निपटने के लिए जरूरी उपकरण, दवाएं एवं आक्सीजन संयंत्रों को व्यवस्थित करने के आदेश दिए।
जिले में तीन महीने बाद बुधवार को कोरोना का एक मरीज मिला था। इसके मद्देनजर बृहस्पतिवार को मुख्य विकास अधिकारी अंकित खंडेलवाल ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की संभावना है। जनपद में लगभग तीन माह बाद कोरोना ने दस्तक दे दी है। ऐसे में हम सभी को पूरी सतर्कता बरतते हुए पूर्व में कार्यरत टीमों और समितियों को तत्काल सक्रिय करना होगा।
चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देश दिए कि नवीन आक्सीजन उत्पादन संयंत्रों की जांच करा ली जाए। देखा जाए कि क्या वह मानक के अनुरूप शुद्ध आक्सीजन उपलब्ध करा रहे हैं। खामी है तो उसे दुरुस्त कर लिया जाए। सीएमएस को कोविड के दौरान किसी भी प्रकार की आपातकालीन परिस्थिति से निपटने के लिए दवाओं एवं उपकरणों की उपलब्धता संबंधी प्रमाण पत्र देने की बात कही। बैठक में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स की क्रियाशीलता, कार्य विभाजन, संबद्धीकरण, आयुष्मान मित्र एवं आशा संगिनी का चयन समेत निर्माणाधीन एवं उच्चीकृत कार्यों पर भी विचार किया गया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।