{"_id":"64a989f516d7b217ee047323","slug":"court-marriage-after-friendship-on-facebook-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: फेसबुक पर दोस्ती के बाद की कोर्ट मैरिज, गर्भवती कर हुआ गायब, सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: फेसबुक पर दोस्ती के बाद की कोर्ट मैरिज, गर्भवती कर हुआ गायब, सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Sat, 08 Jul 2023 09:38 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 08 Jul 2023 09:38 PM IST
सार
सात महीने पहले दीपक ने उसके साथ त्रिपुरा में कोर्ट मैरिज की और उसे पत्नी बनाकर साथ ले आया। पत्नी के गर्भवती होने की जानकारी के बाद दीपक बिना बताए चला गया।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्रिपुरा की युवती से सात महीने पहले कोर्ट मैरिज करने वाले सिपाही की खोजबीन के लिए अब अलीगढ़ पुलिस से मदद ली जाएगी। युवती की तहरीर पर पुलिस ने सिपाही दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सिपाही के लापता होने के बाद खानाबदोश जिंदगी जी रही युवती को एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव की पहल पर सरकारी आवास व मेस में मुफ्त भोजन की सुविधा मिली है।
विज्ञापन
नॉर्थ त्रिपुरा के रानीबारी की युवती के मुताबिक फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती वर्ष 2020 में अलीगढ़ जनपद के नगला कुंजी थाना गोंडा निवासी दीपक कुमार से हुई थी। इस बीच दीपक का चयन सिपाही पद पर हो गया। दीपक की तैनाती कौशाम्बी पुलिस लाइन में है।
विज्ञापन
सात महीने पहले दीपक ने उसके साथ त्रिपुरा में कोर्ट मैरिज की और उसे पत्नी बनाकर साथ ले आया। पत्नी के गर्भवती होने की जानकारी के बाद दीपक बिना बताए चला गया। सिपाही दीपक के बिना सूचना गायब होने पर तीन जुलाई को आरआई ने रपट लिखाई। सीओ सिटी अभिषेक सिंह का कहना है दीपक से संपर्क नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
अलीगढ़ पुलिस से संपर्क कर उसे बुलाने का प्रयास किया जाएगा। उधर पीड़िता युवती का कहना है वह गर्भ से है। अगर उसके मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो उसे मजबूर होकर अदालत में भरण-पोषण के लिए वाद दायर करना पड़ेगा। वह अब किसी समाजसेवी संगठन की तलाश में है जो उसका साथ दे सके।