{"_id":"68e972a4dd8331546309f5c0","slug":"couple-duped-of-rs-28-lakh-by-promising-to-double-the-amount-aligarh-news-c-2-1-ald1025-810281-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: रकम दोगुनी करने का लालच देकर दंपती से 28 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: रकम दोगुनी करने का लालच देकर दंपती से 28 लाख ठगे
विज्ञापन
रकम दोगुना करने का लालच देकर कस्बा के दंपती से दो शातिरों ने 28 लाख रुपये ठग लिए। दंपती ने रुपये मांगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
कस्बा के अग्रवाल सेवा सदन के पास रहने वाले भानु प्रकाश सारस्वत और उनकी पत्नी जुगनू का कहना है कि उनसे षड्यंत्र पूर्वक धोखाधड़ी की गई है। कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि आरोपित मुकेश नाथ निवासी इडवा गांव तहसील डेगाना जिला नागौर राजस्थान व सौरभ पंत निवासी प्लाट नम्बर बी-6 पटेल गार्डन नवाद हाउसिंग कॉम्प्लेक्स उत्तम नगर वेस्ट दिल्ली ने उन्हें धनराशि को दोगुना कर लाभ सहित वापस करने का प्रलोभन दिया था। इस पर उन्होंने अपने और पत्नी के खातों से दोनों को खातों में रुपये जमा किया, साथ ही एक लाख रुपये नकद भी जमा किए। इसके बाद आरोपी एक बार 50 हजार रुपये नकद घर आकर भी ले गए और कुल 40 लाख रुपये की धनराशि जमा कराई गई। साथ ही उनके खातों में कुछ समय तक रुपये वापस आते रहे। धीरे-धीरे रुपये करीब 12 लाख रुपये आने के बाद रुपये आना बंद हो गया।
राजस्थान पुलिस ने किया है दोनों को गिरफ्तार
पीड़ित ने तहरीर में कहा है कि काफी समय तक रुपये नहीं आने पर आरोपियों से बकाया धनराशि 28 लाख रुपये मांगे तो धमकी देने लगे अगर तूने पुलिस में शिकायत की तो रुपये नही मिलेंगे तेरी हालत खराब कर दी जाएगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि 13 अगस्त को जानकारी मिली कि उक्त दोनों आरोपी राजस्थान पुलिस द्वारा गिरफतार किए गए हैं। इस पर उन्होंने 21 अगस्त को नागौर राजस्थान के एसपी से वार्ता की उन्होंने सलाह दी कि आप अपने क्षेत्र की पुलिस में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएं। कोतवाली प्रभारी दुष्यंत तिवारी का कहना है कि एसएसपी के आदेश पर पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांचकर कार्रवाई की जाएगी।