फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Couple commits suicide due to harassment from borrowers

कर्जदारों से परेशान होकर दंपती ने की आत्महत्या

Wed, 21 Apr 2021 12:17 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Couple commits suicide due to harassment from borrowers
राव साहब का फाइल फोटो - फोटो : HARDUAGANJ
मंगलवार की सुबह थाना क्षेत्र के गांव नगला ठेकेदार के बाहर आम के बाग में एक दंपती का शव पड़ा मिला। पास ही विषाक्त पदार्थ की एक शीशी व महिला के पर्स से सुसाइड नोट भी मिला है। सूचना पर सीओ अतरौली व एसपी देहात, फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। सुसाइड नोट में आत्महत्या का कारण कर्जदारों का जुल्म बताया गया है। पुलिस ने दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

गांव नगला ठेकेदार गांव निवासी 59 वर्षीय राव साहब पुत्र ठा. सूरजपाल चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे। उनके भतीजे जितेंद्र कुमार के अनुसार करीब 20 साल पहले दादा की मौत के कुछ समय बाद राव साहब अपने हिस्से की जमीन, जायदाद बेचकर पत्नी आशा, बेटे अखिलेश व बेटी रजनी को लेकर अलीगढ़ शहर के बन्नादेवी थाना क्षेत्र के आईटीआई रोड स्थित रामनगर कालोनी में रहने चले गए थे। वहां किराए के मकान में रहकर सब्जी बेचते थे। उनका बेटा व बेटी शादीशुदा हैं।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह गांव से 200 मीटर दूर ऊंटगिरि निवासी हरिबाबू के आम के बाग में शौच करने गए बच्चों ने राव साहब व उनकी पत्नी का शव पड़ा देखा तो घबड़ाकर गांव की ओर भागे। गांव पहुंचकर सूचना दी। गांव वाले दौड़कर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। महिला के पर्स से सुसाइड नोट मिला। एसपी देहात शुभम पटेल व सीओ अतरौली सुदेश गुप्ता भी पहुंच गए। परिवार व रिश्तेदारों से पुलिस अधिकारियों ने सुसाइड नोट में जिक्र किए गए कर्ज के बारे में पूछताछ की। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाकर परिवार वालों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रतीत होता है कि अधेड़ उम्र के दंपति ने जहरीला पदार्थ खाया है। प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला लगा रहा है। एक सुसाइड नोट मिला है, जिसकी हैंड राइटिंग का मिलान कराया जाएगा।- शुभम पटेल, एसपी देहात।

आशा देवी का फाइल फोटो

आशा देवी का फाइल फोटो- फोटो : HARDUAGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed