फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Counting of votes: two thousand policemen deployed, sector scheme implemented

मतगणना : दो हजार पुलिसकर्मी तैनात, सेक्टर स्कीम लागू

Sat, 13 May 2023 01:23 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Counting of votes: two thousand policemen deployed, sector scheme implemented
धनीपुर मंडी में मतगणना स्थल का निरीक्षण करतें एसएसपी कलानि​धि नैथानी। संवाद - फोटो : samvad
निकाय चुनाव मतगणना के दिन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सेक्टर व्यवस्था लागू करते हुए पुलिस फोर्स एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है, जो महानगर के साथ ही नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के बड़े कस्बों में सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेंगे। मतगणना के लिए धनीपुर मंडी समेत सभी पांचों स्थानों पर करीब दो हजार से अधिक पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही पीएसी, आरएएफ, फायर बिग्रेड आदि की तैनाती रहेगी। लैपर्ड, यूपी पीआरवी मोबाइल, क्यूआरटी आदि लगातार सक्रिय रहेंगी।
विज्ञापन




पुलिस प्रशासन ने यह व्यवस्था पिछले चुनावों के बाद के पैदा हुए हालात को दृष्टिगत रखते हुए की है। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने साफ किया है कि मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। धनीपुर मंडी समेत इगलास, खैर, गभाना एवं अतरौली तहसील मुख्यालयों पर होने वाली मतगणना के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन




मतगणना के दौरान बिना पास किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। सुरक्षा कर्मियों की चेकिंग के बाद ही उन्हें आने-जाने की अनुमति दी जाएगी। इस दौरान किसी प्रकार के ज्वलनशील पदार्थ, नशे की वस्तुओं, डिजीटल डिवाइस, मोबाइल फोन आदि को ले जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। प्रत्याशियों, मुख्य चुनाव अभिकर्ता एवं गणना अभिकर्ताओं को वैद्य अनुमति पास दिखाने के बाद ही मतगणना कक्ष में जाने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसएसपी ने कहा कि चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद प्रत्याशी एवं समर्थक किसी तरह का जुलूस नहीं निकाल सकेंगे। संबंधित थानेदार अपने-अपने इलाकों में भ्रमणशील रहकर कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था परर नजर रखेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि चुनाव में परिणाम चाहें भले ही कुछ भी रहें, लेकिन वे कानून एवं शांति व्यवस्था के साथ ही आपसी भाईचारा कायम रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed