Aligarh News: बारहसैनी कॉलेज सोसाइटी में 14 सदस्य चुने गए, अध्यक्ष के लिए सीए अतुल गुप्ता आगे
अलीगढ़ के बारहसैनी कॉलेज सोसाइटी के चुनाव में मतगणना जारी है। 14 सदस्य चुने जा चुके हैं। देर रात तक पूरे परिणाम आ सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के बारहसैनी कॉलेज सोसाइटी के चुनाव की मतगणना जारी है। 14 सदस्यों के लिए मतगणना पूरी हो गई है। अब 7 पदाधिकारिरयों के लिए मतगणना शुरू हो गई है। देर रात तक सभी परिणाम आने की उम्मीद है। सचिव पद पर सीए गौरव वार्ष्णेय को निर्विरोध चुना जा चुका है, जिसकी औपचारिक घोषणा 23 दिसंबर को होगी।
ये चुने गए सदस्य
मुख्य चुनाव अधिकारी बीके सिंह के अनुसार सदस्य पद के लिए मतगणना पूरी हो गई है। सोसाइटी को 14 नए सदस्य मिल गए हैं। कुल 3006 मतदाताओं ने मतदान किया था।
- प्रमोद कुमार वार्ष्णेय जलाली वाले 1654
- राहुल किशोर घी वाले 1621
- धीरेंद्र कुमार गुप्ता 1579
- दुर्गेश कुमारी वार्ष्णेय 1568
- राजा सौरभ 1518
- सीए सचिन आर्य 1454
- स्वाती गुप्ता 1449
- डॉ कौशल किशोर एडवोकेट 1377
- डॉ तुषार वार्ष्णेय 1293
- संदीप वार्ष्णेय सुनील बैटरी 1259
- सुधीर कुमार सहपऊ वाले 1206
- विपेंद्र कुमार वार्ष्णेय वीडियो वाले 1099
- अन्जुम गुप्ता 1067
- डाॅ कवि शंकर वार्ष्णेय 1019
अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों की चल रही मतगणना
अध्यक्ष
सीए अतुल कुमार गुप्ता 382
नितिन कुमार घुटी 270
नितिन कुमार वार्ष्णेय 6
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
त्रिलोक कुमार 329
सुधीर वार्ष्णेय गुड्डू कांटे वाले 302
कनिष्ठ उपाध्यक्ष
उमेश कुमार गुप्ता एडवोकेट 335
विजय प्रकाश नवमान 256
संयुक्त सचिव
मनीष कुमार 283
अतुल कुमार राजाजी 214
श्याम बाबू गुप्ता 202
डॉ मधु आंधीवाल 202
रेनू रानी 179
कोषाध्यक्ष
आकाश दीप वार्ष्णेय एड 364
प्रीती वार्ष्णेय एड 250
सजन कुमार गुप्ता 35
इन 38 प्रत्याशियों की किस्मत का हो रहा फैसला
गुरूवार को एसवी कॉलेज के बीएड व विधि विभाग में बने 11 बूथों पर 4811 में से 3079 मतदाताओं ने मत डाले। इस प्रकार से 63.99 फीसदी मतदान हुआ। चुनाव में मतदान करने के लिए अलीगढ़ सहित चंदौसी, डिबाई, बहजोई, हाथरस, आगरा, मुरादाबाद, इस्लामनगर, बिल्सी, बदायूं, अहमदाबाद, नासिक, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, खुर्जा, जालना महाराष्ट्र, लखनऊ, कानपुर, एटा, कासगंज आदि जिलों मतदाता आए।