फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Councilor angry over not being invited to Center Point's tricolor ceremony

अलीगढ़ः सेंटर प्वाइंट के तिरंगा समारोह में नहीं बुलाने पर पार्षद नाराज

Tue, 17 Aug 2021 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Councilor angry over not being invited to Center Point's tricolor ceremony
सेंटर प्वाइंट चौराहे पर फहराने के लिए तिरंगा झंडा ले जाते लोग । - फोटो : CITY OFFICE
स्वतंत्रता दिवस पर सेंटर प्वाइंट पर 100 फुट की ऊंचाई पर तिरंगा लहराया गया। कार्यक्रम में नहीं पूछे जाने से पार्षदों में आक्रोश है। महापौर को भी समारोह की सूचना पूर्व में नहीं दी गई। नगर निगम के अधिकारियों के रवैये से आक्रोशित पार्षद निंदा प्रस्ताव लाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

सेंटर प्वाइंट पर 100 फुट की ऊंचाई पर तिरंगा लहराने का इंतजार नगरवासी ही नहीं बल्कि नगर निगम के पार्षद भी कर रहे थे। सेंटर प्वाइंट के कार्यक्रम की सूचना व आमंत्रण न तो महापौर और न ही पार्षदों को दिया गया था। इससे महापौर एवं पार्षद आहत हैं। इसको लेकर नगर निगम की राजनीति गरमाने की आशंका है। खासकर भाजपा पार्षदों ने महापौर से इसकी शिकायत की है। पार्षदों के व्हाट्सएप ग्रुप में इसको लेकर बहस छिड़ी हुई है। पार्षद बोर्ड में निंदा प्रस्ताव लाने पर विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन

पार्षद कुलदीप पांडेय का कहना है कि यह पार्षदों की अवमानना है। पार्षद दिनेश गुप्ता, मुसर्रफ, भूपेंद्र टूटेजा, संजय पंडित, हारुन अहमद जग्गी, नरेंद्र सैनी, दिनेश जादौन, मो. हामिद, विजय तोमर, सुरेंद्र पंडित आदि निंदा प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। महापौर मो. फुरकान का कहना है कि कार्यक्रम की सूचना पूर्व में उनको भी नहीं दी गई थी। सेवा भवन में ध्वजारोहण के समय उन्हें बताया गया और वह शामिल हुए। महापौर का कहना है कि अधिकारियों के इस व्यवहार से पार्षदों के सम्मान को ठेस पहुंची है और उन्हें भी तकलीफ हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त का कहना है कि नगर निगम में ध्वजारोहण के दौरान मंच से सेंटर प्वाइंट के कार्यक्रम की सूचना दी गई थी। निर्माण विभाग को कोआर्डिनेट करना था। सही स्थिति की जानकारी निर्माण विभाग के अधिकारी देंगे। अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी का कहना है कि जनसंपर्क अधिकारी को इससे संबंधित सूचना पार्षदों को देनी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed