फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Correct picture only after census, Dattatreya's statement unnecessary: ??Prof. Irfan

जनगणना होने के बाद ही सही तस्वीर, दत्तात्रेय का बयान बेवजह : प्रो. इरफान

Fri, 21 Oct 2022 01:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 01:46 AM IST
विज्ञापन
Correct picture only after census, Dattatreya's statement unnecessary: ??Prof. Irfan
प्रो. इरबीन हबीब। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले के ‘जनसंख्या का असंतुलन’ के बयान पर बयानबाजी तेज हो गई है। होसबाले के बयान पर प्रख्यात इतिहासकार प्रो. इरफान हबीब ने कहा कि अभी जनगणना हुई नहीं, लेकिन इस तरह का बयान देना गैर जिम्मेदाराना और बेवजह है।
विज्ञापन

प्रो. इरफान ने कहा कि वर्ष 2011 में जनगणना हुई थी। वर्ष 2021 में जनगणना होनी थी, लेकिन किसी कारणवश नहीं हो पाई थी। अब 2022 में जनगणना हो रही है। इसके बाद पता चल जाएगा कि जनसंख्या की असल सूरत कैसी है। अभी शोर मचाने की कोई जरूरत नहीं है। एएमयू इम्प्लायी यूनियन के महासचिव कामरेड शमीम अख्तर ने कहा कि जनसंख्या अभिशाप नहीं, बल्कि पूंजी होती है।
विज्ञापन

यह बात सही है कि जनसंख्या विस्फोटक परेशानी का सबब है, लेकिन इससे निपटने के लिए साक्षरता और गरीबी को दूरी करने की जरूरत थी, जो नहीं हो रहा। केवल असल मुद्दों से भटकाया जा रहा है। वरिष्ठ समाजसेविका मारिया आलम ने कहा कि अब चुनाव करीब है, तो ऐसे में इसी तरह के बयान हैं, जो मुस्लिम, अनुसूचित जाति विरोधी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिनके वोट के आधार पर भाजपा सत्ता में आई है, उनके लिए कुछ कर नहीं कर पाए है। उन्हें न तो रोजगार दे पाए और न ही कानून का संरक्षण। उन्होंने कहा कि संघ का हमेशा मुस्लिम विरोधी मानसिकता रही है। उनकी कथनी और करनी में फर्क है। किस देश का विभाजन जनसंख्या असंतुलन के कारण हुआ है, उन देशों का नाम भी बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed