{"_id":"925aaa772f07ef6a074a08814fdfcee6","slug":"corporators-ignore-the-toot-package-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले समस्याएं करो दूर, उसके बाद टूर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले समस्याएं करो दूर, उसके बाद टूर
अलीगढ़
Updated Fri, 12 Jun 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
पहले समस्याएं करो दूर, उसके बाद टूर
अलीगढ़। अध्ययन के लिए 12 जून को मनाली के लिए स्टडी टूर पर जाने के संबंध में नगर निगम के कुछ सभासदों ने टूर पर जाने से इनकार कर दिया है। पार्षद बाबा फरीद आजाद ने गुरुवार को नगर निगम पहुंच कर स्टडी टूर पर जाने से इनकार करने का पत्र सौंपा। पत्र में कहा है कि जब नगर निगम के पास हैंडपंप रिबोर कराने तक के पैसे नहीं हैं तो ऐसे में टूर के लिए मनाली जाना उनकी अंतरआत्मा स्वीकार नहीं करती है। वह जनता के साथ खड़ा होना पसंद करेंगे। इसी तरह नगर निगम कार्यकारिणी बोर्ड के उपसभापति और वरिष्ठ सभासद कुलदीप पांडे ने भी टूर से दूरी बनाई है। कुलदीप पांडे ने कहा है कि एक ऐसे समय जब पूरा शहर पानी और गंदगी से कराह रहा हो तब पहाड़ों की सैर पर जाना जनता के साथ धोखा होगा। इसी तरह पार्षद हामिद अली, गुनीत मित्तल, ममता चौहान आदि सहित करीब एक दर्जन पार्षदों ने टूर का बायकाट कर दिया है।