फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   coronavirus in up Two dead including famous businessman from Corona in Aligarh

अलीगढ़ में प्रसिद्ध सर्राफा कारोबारी समेत दो की कोरोना से मौत, जिले में अब तक पांच लोगों ने तोड़ा दम

Tue, 12 May 2020 08:56 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 12 May 2020 08:56 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in up Two dead including famous businessman from Corona in Aligarh
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

अलीगढ़ के प्रसिद्ध सर्राफा व रीयल स्टेट कारोबारी व श्री वार्ष्णेय कॉलेज सोसाइटी के प्रमुख की कोरोना वायरस से मौत हो गई है। उनका उपचार जेएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। मृत्यु के बाद कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। वहीं जयगंज पीली कोठी निवासी 53 वर्षीय महिला की दिल्ली के एक हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन


वह भी कोरोना वायरस से संक्रमित थी। इस तरह जिले में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। जनपद में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 40 पहुंच गई है। सासनी गेट आगरा रोड स्थित आवास विकास कॉलोनी के प्रमुख कारोबारी दो दिन से बुखार से पीडि़त थे और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। 
विज्ञापन


रूसा हॉस्पिटल में उपचार के लिए परिजन ले गए। यह हॉस्पिटल कोविड-19 के उपचार के लिए लेवल टू के रूप में चिन्हित है। यहां सर्राफा कारोबारी करीब 20 से 30 मिनट रहे। वहां पर उनका एक्सरे भी हुआ। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार शाम 5 बजे उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उसी समय कोरोना वायरस की जांच के लिए नमूना लिया गया था। रात्रि में उनकी हालात बिगड़ने पर वेंटिलेटर पर रखा गया। सुबह करीब 4 बजे उनकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने कोरोना वायरस की रिपोर्ट आने तक शव को जेएन मेडिकल कॉलेज में रखा। 

कोरोना वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद शहर में खलबली मच गई। इसके अतिरिक्त जयगंज पीली कोठी निवासी 53 वर्षीय महिला की मौत नई दिल्ली स्थित एक हॉस्पिटल में हो गई है। महिला अन्य बीमारियों के साथ कोरोना वायरस से भी संक्रमित थी। 

उसका उपचार आगरा में चल रहा था, जहां से उसे दिल्ली रेफर किया गया था। दो मौत की सूचना के बाद जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। आवास विकास कॉलोनी और पीली कोठी के 400 मीटर क्षेत्र को सील कर सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। सराफा कारोबारी एवं महिला के परिजनों और उनके संपर्क में आए लोगों का नमूना स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा लिया जा रहा है।

सासनी गेट इलाके के प्रमुख कारोबारी की मौत के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उनके संपर्क में आए लोगों की तलाश की जा रही है। इलाके को सील कर वहां सैनेटाइज कराने आदि का काम किया जा रहा है। वहीं जयगंज की जो महिला दिल्ली में मृत घोषित हुई है, उसे आगरा में कोरोना पॉजिटिव घोषित किया गया है। यहां उसके इलाके को सैनेटाइज व संपर्क में आए लोगों की तलाश की जा रही है।-चंद्रभूषण सिंह डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed