{"_id":"5ece7599d2dbf707f14c3350","slug":"coronavirus-in-up-history-sheeter-holds-dance-party-in-celebration-of-marriage-in-aligarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी के जश्न में हिस्ट्रीशीटर ने रखी डांस पार्टी, बार बालाओं ने लगाए ठुमके, लॉकडाउन की उड़ीं धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के जश्न में हिस्ट्रीशीटर ने रखी डांस पार्टी, बार बालाओं ने लगाए ठुमके, लॉकडाउन की उड़ीं धज्जियां
Wed, 27 May 2020 07:47 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 27 May 2020 07:47 PM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ में डांस पार्टी
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ महानगर के सौ फीसद लॉकडाउन व कंटनेमेंट एरिया सराय सुल्तानी में एक हिस्ट्रीशीटर व पूर्व बसपा पार्षद प्रत्याशी को बेटे की शादी के जश्न में डांस पार्टी आयोजित करना भारी पड़ गया। डांस पार्टी में डांसरों के डांस और भीड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
जिसका पुलिस ने संज्ञान लेते हुए तत्काल महामारी अधिनियम व लॉकडाउन उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया और आरोपी हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर सासनी गेट जावेद खां के अनुसार थाना सासनी गेट का सराय सुल्तानी इलाका कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के कारण कंटेनमेंट एरिया घोषित है।
थाना इलाके में बुधवार रात तक के लिए सौ फीसद लॉकडाउन घोषित था। बावजूद इसके सराय सुल्तानी निवासी पूर्व बसपा पार्षद प्रत्याशी जाहिद उर्फ चोर भाई (थाना सासनी गेट का हिस्ट्रीशीटर/एचएस नंबर 18 ए) ने 30 मई को प्रस्तावित अपने बेटे की शादी के जश्र में 26 मई की रात घर के दरवाजे पर डीजे बजाकर डांस पार्टी का आयोजन किया।
विज्ञापन
इसमें डांसरों को बाहर से बुलाया गया और भारी भीड़ भी जुटी। जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग को भुलाकर लोगों ने बीमारी को बढ़ावा देने का काम किया। इसी तरह का आयोजन 25 मई की रात को भी हुआ था। यह वीडियो रात में ही सोशल मीडिया पर टिकटॉक के जरिये वायरल हो गई।

वहीं सुबह जब इलाके के दरोगा आशीष कुमार को जानकारी हुई और वह जाहिद के घर पहुंचे। उसने पार्टी करना स्वीकार किया और गलती भी मानी। इधर, अधिकारियों के निर्देश पर मामले में सासनी गेट में धारा 188, 269, 271, 294, 506 व 3 महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
जिसमें जाहिद के अलावा अज्ञात आरोपी बनाए गए हैं। साथ में मुख्य आरोपी जाहिद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बता दें कि जाहिद पर सासनी गेट थाने में हत्या, हमला, लूट आदि के 11 मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
इस तरह से कंटेनमेंट एरिया में डीजे लगाकर डांस पार्टी का आयोजन करना अपराध है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
मुनिराज जी एसएसपी