{"_id":"6071e33c8fc36f38c14de3a5","slug":"coronavirus-in-aligarh-spreads-fast-55-patients-reported-in-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में कोरोना: जिले में तेज हुआ संक्रमण, 24 घंटे में मिले 55 मरीज, पूर्व केंद्रीय मंत्री भी संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में कोरोना: जिले में तेज हुआ संक्रमण, 24 घंटे में मिले 55 मरीज, पूर्व केंद्रीय मंत्री भी संक्रमित
Sat, 10 Apr 2021 11:11 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:11 PM IST
सार
- साल 2021 में अब तक एक दिन में संक्रमित मिले मरीजों की सबसे बड़ी संख्या
- 18 संक्रमित हुए ठीक, अस्पताल से डिस्चार्ज, जिले में कुल 210 सक्रिय केस
- पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन भी संक्रमित
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को 55 लोग संक्रमित मिले हैं। साल 2021 में यह पहली बार है, जब एक साथ 55 मरीज संक्रमित पाए गए हैं। सभी मरीजों को कोविड अस्पतालों में भर्ती करने की प्रक्रिया देर रात ही शुरू हो गई।
डीएम की ओर से निर्देश दिए गए कि सभी संक्रमितों के कम से कम 25 संपर्क वालों की तलाश कर उनकी कोविड जांच कराई जाए। परिवार वालों को होम क्वारंटीन किया जाए। जांच रिपोर्ट आने तक उनका बाहर घूमना प्रतिबंधित किया जाए। इधर, कोरोना के 18 मरीज ठीक हुए हैं, उनको अस्पताल से डिस्चार्ज कर घर भेजा गया। वर्तमान में जिले में कुल 210 सक्रिय केस हैं।
जिला प्रशासन की ओर से देर रात को जारी की गई सूची के मुताबिक 55 लोग संक्रमित पाए गए। इनमें 39 पुरुष और 16 महिलाएं हैं। देहात क्षेत्र की बात की जाए तो इस सूची में सर्वाधिक 12 मामले खैर तहसील से मिले। तीन केस चंडौस ब्लाक में पाए गए। बाकी केस जिले के अन्य हिस्सों व शहरी क्षेत्र हैं। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के निर्देश पर देर रात स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों से संपर्क कर उनको कोविड अस्पताल में भर्ती कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
युवाओं पर कहर बरपा रहा नया स्ट्रेन
कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन दूसरी लहर के साथ काफी प्रभावशाली तौर पर सामने आया है। शनिवार को मिले संक्रमित मरीजों में 24 लोग ऐसे रहे, जिनकी उम्र 40 से 65 वर्ष के बीच थी। 26 युवा (20 से 39 वर्ष) रहे। पांच किशोर भी संक्रमित पाए गए।
शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजीटिव पाई गई। उन्हें एफएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूर्व मंत्री ने खुद के संपर्क में आने वाले लोगों से अपने आप को क्वारंटीन करने की अपील की है।