{"_id":"5e890ffa8ebc3e768f6620e6","slug":"coronavirus-covid19-12-jamaati-of-gujarat-now-sued-for-hiding-information","type":"story","status":"publish","title_hn":"#Coronavirus lockdown: सूचना छिपाने पर अब गुजरात के 12 जमातियों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#Coronavirus lockdown: सूचना छिपाने पर अब गुजरात के 12 जमातियों पर मुकदमा
Sun, 05 Apr 2020 04:23 AM IST
संजीव कुमार झा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 05 Apr 2020 04:23 AM IST
विज्ञापन
जमाती
- फोटो : PTI
दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में आयोजित जमात में शामिल लोगों की तलाश के दौरान ऊपरकोट कोतवाली क्षेत्र के उस्मानपाड़ा की अताइयान मस्जिद में भी गुजरात के 12 जमाती मिले थे। इनके विषय में भी मस्जिद इमाम और खुद जमातियों ने सूचना छिपाई थी। इस पर पुलिस ने इन जमातियों, मस्जिद इमाम सहित १५ लोगों पर महामारी अधिनियम-लॉकडाउन उल्लंघन आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं चेकिंग के दिन से ही सभी जमाती 14 दिन के लिए मस्जिद में ही क्वारंटीन हैं। यह मुकदमा शुक्रवार रात दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
कोतवाली इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार सिंह के मुताबिक तुर्कमान गेट चौकी इंचार्ज मोनू कुमार की ओर से इन लोगों पर लॉक डाउन के दौरान एकत्रित होने के आरोप में धारा 188, महामारी अधिनियम १८९७ की धारा 3, आईपीसी की धारा 269, 271 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमें में मस्जिद के इमाम रफीक पुत्र सुहैब, मुतवल्ली नईम पुत्र साबिर, सराय मियां, देहली गेट निवासी फैजान के अलावा गुजरात के आनंद जिले के रहने वाले जमाती सोहेब पुत्र फिरोज, अशरफ पुत्र इदरीश, शकील पुत्र सत्वार, अमान पुत्र शादिक, अजाज पुत्र आसिफ, अमान पुत्र सोहेल, जावेद पुत्र कयूम, मोहसिन पुत्र रफीक, रैय्याना पुत्र इरफान, हन्नान पुत्र महबूब, अजाज पुत्र अब्बास, अब्दुल पुत्र आदम को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
मुकदमे में आरोप है कि 1 अप्रैल को जमातियों की चेकिंग के दौरान जब पुलिस पहुंची तो यह लोग वहां जमा थे। इमाम से जब पूछताछ की गई तो उनके विषय में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इतना ही नहीं, जब सख्ती से जमातियों से पूछताछ हुई तो उन्होंने बताया कि वह जमाती के रूप में 23 जनवरी को अलीगढ़ में आए थे।
विज्ञापन
21 मई 2020 तक यहां रुकने का प्लान था। इस दौरान सिविल लाइंस के पहासू हाउस व जामा मस्जिद में रुकने के बाद 28 मार्च को जमातियों की चेकिंग की सूचना पर अतइयान मस्जिद में जाकर छिप गए थे। जहां पुलिस ने चेकिंग के दौरान इन सभी को तलाश लिया। पुलिस ने स्वास्थ्य टीम बुलाकर सभी की चेकिंग के बाद फिलहाल इनकों मस्जिद में ही 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया गया है।
लॉकडाउन के बाद से लोगों से लगातार अपील की जा रही है कि वह बाहरियों के विषय में खुद सूचना दे दें। ताकि उनकी जांच व अन्य औपचारिकताएं पूरी कराई जा सकें। बावजूद इसके सूचनाएं नहीं दे रहे हैं। इस तरह की चेकिंग लगातार जारी रहेगी और अगर कोई पाया जाता तो कार्रवाई होगी।-मुनिराज जी एसएसपी