{"_id":"5e6be5aa8ebc3ea7df76b415","slug":"corona-virus-roadways-bus-has-washed-sefty-for-corona-aligarh-news-ali2290142144","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज पर दिखा कोरोना का असर, धुलाई के बाद बस पकड़ रहीं रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज पर दिखा कोरोना का असर, धुलाई के बाद बस पकड़ रहीं रफ्तार
विज्ञापन
कोराना वायरस के चलते बस की धुलाई करता कर्मचारी।
- फोटो : CITY OFFICE
राजा तिवारी
कोरोना वायरस का असर अब रोडवेज विभाग पर भी देखने को मिल रहा है। संक्रमण से बचाने के लिए रोडवेज बसों को डिटॉल व डिटर्जेंट से धुलने के बाद ही दिल्ली रवाना किया जा रहा है। इतना ही नहीं, ये सभी बसें दिल्ली में अलग से धोई जा रही हैं। इसके अलावा शुक्रवार को रोडवेज को तगड़ा झटका भी लगा है। होली की समाप्ति के बाद दिल्ली जाने वाली भीड़ नदारद रही। एसी बसें खाली रवाना की गईं। यही स्थिति अन्य रूटों पर भी देखने को मिली।
नोएडा और आगरा की तरफ जाने वाली एसी बसों में औसतन 25 से 30 सीट की बुकिंग रहती हैं। लेकिन शुक्रवार को नोएडा जाने वाली सुबह साढ़े आठ बजे वाली एसी बस में सिर्फ एक सवारी गई। दोपहर 12 बजे नोएडा जाने वाली बस में भी एक ही सवारी गई। शाम पांच बजे नोएडा से अलीगढ़ आने वाली बस में दो सवारियां बुकिंग करके आईं। हालांकि, कुछ एक सवारियां रास्ते में बैठीं। इससे ज्यादा बुरी स्थिति नॉन एसी बसों की रही। सैटेलाइट बस अड्डे पर दिनभर दिल्ली की बस खड़ी रहीं, लेकिन सवारियां नाम मात्र की मिलीं। चार-पांच बस ऐसी थीं। जिनमें कुछ सवारियां बैठकर गईं। इसके अलावा दिल्ली जाने वाली बसों को धुलवाकर ही यहां से रवाना किया गया। गौरतलब हो कि होली के मद्देनजर यहां से आनंद विहार डिपो के लिए 200 बसें दौड़ाई जा रही हैं। जबकि नोएडा व बल्लभगढ़ के लिए 259 बसें चल रही हैं। ये सभी बसें 15 मार्च तक चलाई जाएंगी।
दिल्ली से मिले आदेश के बाद दिल्ली जाने वाली सभी बसों को धुलवाया जा रहा है। यहां की बसें दिल्ली से चलने से पहले भी वहां धुलवाई जा रही हैं। होली पर घर आए यात्रियों की वापसी कम होने का असर शुक्रवार को दिखा। ऐसे में कुछ एक सवारियां लेकर ही बसें दौड़ रही हैं। -लोकेश कुमार राजपूत, एआरएम अलीगढ़।