फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Corona virus News

जिले में कोरोना से 31 लोग संक्रमित, 43 हुए स्वस्थ

Mon, 30 Nov 2020 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Corona virus News
जिले में कोरोना वायरस से 31 लोग संक्रमित हुए हैं। जबकि 43 लोग स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौट गए हैं। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 380 है। अब तक संक्रमितों की संख्या 10594 और स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 10162 तक पहुंच गई है। 3.39 लाख से अधिक लोगों की जांच हो चुकी है।
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज, पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन जांच में रविवार को 31 लोग संक्रमित पाए गए हैं। चंडौस के कसेरू के 2, एएमयू के 2, महावीरगंज के 2 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि संक्रमितों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। परिजन एवं संपर्क में आए अन्य लोगों का नमूना लेकर जांच किया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना जांच में मदद करेगा एप
यदि आप कोरोना जांच कराना चाहते हैं तो अब एप आपकी मदद करेगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा एप तैयार किया गया है। जल्द ही मुख्यमंत्री से इसे लांच करेंगे।
सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि अपने मोबाइल में एप को डाउनलोड करना पड़ेगा। यह एप बताएगा कि नजदीक का सैंपलिंग सेंटर कहां है। कितने बजे से कितने बजे तक खुला रहता है। सेंटर तक पहुंचाने में गूगल मैप की तरह आपकी मदद भी करेगा। यह सुविधा शहरी क्षेत्र के नागरिकों के लिए है। उल्लेखनीय है कि महानगर में 17 अरबन सेंटर के अतिरिक्त पंडित दीनदयाल अस्पताल, जिला अस्पताल एवं जेएन मेडिकल कॉलेज में जांच की सुविधा है। जनपद में कुल 32 जांच केंद्र है। उन्होंने बताया कि धनात्मक केस गूगल मैप पर टैग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed