फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Corona Virus

कोरोनाः कुल संक्रमितों में 9.74 प्रतिशत बच्चे

Thu, 24 Jun 2021 12:40 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Corona Virus
कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों में 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का प्रतिशत 9.74 है। सबसे अधिक 55 प्रतिशत लोग 19 से 45 आयु वर्ग के हैं। सितंबर-अक्तूबर में तीसरी लहर आने की आशंका जताई जा रही है। यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि सबसे अधिक खतरा बच्चों पर है।
विज्ञापन

इसको ध्यान में रखकर बच्चों को बचाने के लिए पीडियाट्रिक आईसीयू तैयार किया जा रहा है। अब तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो संक्रमित हुए लोगों में 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की संख्या करीब दस प्रतिशत है। फरवरी 2020 से अबतक जनपद में 10.34 लाख से अधिक लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है, जिसमें 21248 लोग संक्रमित पाए गए। उम्र के हिसाब से देखें तो 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की संख्या 2071 है। सबसे अधिक संक्रमित होने वाले आयु वर्ग में 19 से 45 वर्ष के लोग के हैं, जिनकी संख्या 11687 है। 46 से 60 आयु वर्ग लोगों की संख्या 4862 है। वहीं 61 वर्ष एवं उससे अधिक उम्र के 2628 लोग संक्रमित हुए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि तीसरी लहर सितंबर-अक्तूबर तक आने की आशंका जताई जा रही है। बच्चों पर संभावित खतरों को देखते हुए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, जेएन मेडिकल कॉलेज एवं मलखान सिंह जिला अस्पताल में 117 बेड का पीडियाट्रिक आईसीयू बन रहा है। चार प्राइवेट अस्पतालों में भी पीआईसीयू तैयार है।
विज्ञापन

तेजी से पीकू की तैयारी
सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि पीडियाट्रिक आईसीयू की तैयारी तेजी से चल रही है। वरुण हॉस्पिटल, वकार हॉस्पिटल, मैक्सफोर्ड हॉस्पिटल के अतिरिक्त जीवन ज्योति हॉस्पिटल में 100 से अधिक बेड का पीकू तैयार किया जा रहा है। जीवन ज्योति हॉस्पिटल से हाल ही में बात हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed