फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Corona Virus

रेलवे स्टेशन व बस अड्डे पर स्थिति जांचने के लिए पहुंचे अधिकारी

Thu, 15 Apr 2021 01:43 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
Corona Virus
कोविड के बढ़ते प्रसार के चलते जिले से बाहर जाने व जिले में बाहर से ट्रेनों व रोडवेज बसों के माध्यम से आने वालों की कोविड-19 जांच की स्थिति परखने को बुधवार को अधिकारियों को दौड़ लगाई। एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी, एसीएम-2 अंजुम बी, डीएमओ राहुल कुलश्रेष्ठ ने रेलवे स्टेशन पर कोविड 19 की जांच की स्थिति को परखा। यहां तैनात टीम व सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिए कि वह किसी भी यात्री को बिना जांच के आने-जाने न दें। पर्याप्त मात्रा में एंटीजन किट की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा गांधी पार्क बस अड्डे पर भी एडीएम सिटी पहुंचे। उन्होंने वहां तैनात टीमों को निर्देश दिया कि प्रत्येक व्यक्ति की कोविड 19 की जांच अवश्य की जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

सोशल मीडिया की भ्रामक खबरों से सावधान रहें : एडीएम सिटी
कोरोना के बढ़ते प्रसार के बीच सोशल मीडिया पर कई अफवाहों को भी बल दिया जा रहा है। इसको लेकर एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी ने जिले की जनता से अपील की कि वह इस प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। हिदायत दी है कि इस प्रकार की भ्रामक खबरों, पोस्ट को वायरल करने में सहयोगी न बनें। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर तमाम संदेश चल रहे हैं, जिनमें दिखाया जा रहा है कि स्थिति सामान्य नहीं है। मृत्यु दर बहुत अधिक है। श्मशान घाटों में जगह नहीं है। अस्पतालों में मरीजों के लिए जगह नहीं है... आदि। इस प्रकार के संदेश अफवाह फैलाने वाले चला रहे हैं। अलीगढ़ में स्थिति काबू में है। किसी भी प्रकार की अफवाह पर जनता गौर न करे। वायरल संदेशों की पुष्टि की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed