फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Corona Virus

कोरोना वायरस से पांच संक्रमित, 30 स्वस्थ

Wed, 23 Dec 2020 02:29 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 02:29 AM IST
विज्ञापन
Corona Virus
कोरोना वायरस से पांच लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं, 30 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 162 है। 11077 लोग अब तक संक्रमित एवं 10861 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 3.94 लाख लोगों की जांच हो चुकी है।
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज, पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट में पांच लोग संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित मरीजों को लक्षण के आधार पर कोविड-19 अस्पताल में भर्ती एवं होम आइसोलेट किया जा रहा है। परिजन एवं संपर्क में आए लोगों का जांच के लिए नमूना लिया जाएगा।
विज्ञापन

रैन बसेरा में 36 की जांच, सभी ऋणात्मक
अलीगढ़। शासन के निर्देश पर रैन बसेरा एवं आश्रय स्थल में रह रहे लोगों का स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना जांच कराई गई। कुल 36 लोगों की जांच हुई। सभी ऋणात्मक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतरौली 100 बेड अस्पताल का असेसमेंट कल
अलीगढ़। अतरौली स्थित 100 बेड अस्पताल का असेसमेंट 24 दिसंबर को होना निश्चित हुआ है। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि छर्रा में एनक्यूएएस चल रहा है। उन्होंने बताया कि गोल्डन कार्ड बनाने में तेजी लाने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है। 4 दिन में कार्य में तेजी नहीं आने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed