फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Corona Virus

कोरोना से 31 लोग संक्रमित, तीन संदिग्ध मरीजों की मौत

Wed, 25 Nov 2020 01:47 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
Corona Virus
कलक्ट्रेट में शादी आए लोगों की जांच करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : CITY OFFICE
कोरोना वायरस से 31 लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं तीन संदिग्ध मरीजों की मौत होने से खलबली मच गई है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में पिछले दो दिन में तीन लोगों की मौत हुई है। तीनों कोरोना के संदिग्ध मरीज है।
विज्ञापन

मृतकों में 65 वर्ष का एक मरीज धनीपुर एवं 30 वर्ष का दूसरा मरीज शताब्दी नगर का निवासी था। 65 वर्ष के एक अन्य मरीज की भी मौत हुई है। सीएमएस डॉ. एबी सिंह का कहना है कि तीनों कोरोना के संदिग्ध मरीज थे और कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे। जेएन मेडिकल कॉलेज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट में 31 लोग संक्रमित पाए गए हैं। मंगलवार को 34 लोग स्वस्थ होकर अस्पताल से घर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

जनपद में इस समय 378 लोग सक्रिय हैं। अब तक कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 10398 एवं स्वस्थ लोगों की संख्या 9968 तक पहुंच गई है। 3.25 लाख से अधिक लोगों की जांच हो चुकी है। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि संक्रमित लोगों को कोविड 19 अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। परिजन एवं संपर्क में आए लोगों का जांच के लिए नमूना लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed