फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Corona virus

कोरोना वायरसः फिलीपींस से लौटे युवक को कराया गया भर्ती

Tue, 17 Mar 2020 01:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Corona virus
कोरोना वायरस को लेकर जिला प्रशासन की ओर से की गई अपील असरकारी रही। सोमवार को फिलीपींस, अबूधाबी एवं बेल्जियम से लौटे पांच लोगों ने जांच के लिए डीएम वार रूम से संपर्क किया। इनमें से फिलीपींस से लौटे 22 वर्षीय युवक को संदिग्ध मानते हुए दीनदयाल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। वह वहां पर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। वह सात मार्च को ही वापस आया है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए डीएम चंद्र भूषण सिंह के निर्देश पर सीडीओ अनुनय झा ने जिला प्रशासन की ओर से सामूहिक अपील की है कि जो भी व्यक्ति विदेश से 15 फरवरी के बाद अलीगढ़ आए हैं या आने वाले हैं, अपनी जानकारी दें। इसमें उनसे नाम, पता व मोबाइल नंबर सहित वे किस देश से वापस आए हैं, इसकी सूचना डीएम वार रूम व कोरोना कंट्रोल रूम पर मांगी जा रही है। जिससे संक्रमण को रोकने के दृष्टिगत लोगों की जांच कराई जा सके। सोमवार को यह अपील सार्थक नजर आई। अबूधाबी, बेल्जियम व फिलीपींस से आए पांच लोगों ने डीएम वार रूम पर सूचना दी।
विज्ञापन

डीएम ने एसीएमओ डा. पीके शर्मा को सभी जांच करने के निर्देश दिए। एसीएमओ ने बताया कि इन सभी की जांच कराई गई, इनमें से फिलीपींस से लौटा युवक संदिग्ध पाया गया है। इन्हें दीनदयाल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया है। इनके थ्रोट नोजल का परीक्षण जेएन मेडिकल कॉलेज में कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर
1. डा. एससी गुप्ता संक्रामक रोग नियंत्रण अधिकारी रूम नंबर 5 सीएमओ कार्यालय मोबाइल नंबर-9411803254
2. डा. पीके शर्मा एसीएमओ नोडल अधिकारी मोबाइल नंबर- 9761220777
3. डा. एम शोएब मोबाइल नंबर-9696360502
4. डीएम वार रूम मोबाइल नंबर-9457296582, 7017469606, 6397761438
होम्योपैथी कॉलेज में खुला क्वारंटीन
अलीगढ़। कोरोना वायरस से पीड़ितों को अलग करने के लिए छेरत स्थित राजकीय होम्योपैथिक कॉलेज में सोमवार को क्वारंटीन वार्ड खुल गया। 12 मरीजों की क्षमता वाले इस क्वारंटीन का प्रयोग इमरजेंसी के रूप में होगा। एसीएमओ डा.पीके शर्मा ने बताया कि क्वारंटीन में मात्र मरीजों के ठहरने की व्यवस्था होगी। उनकी जांच पं.दीनदयाल अस्पताल, मलखान सिंह जिला अस्पताल एवं जेएन मेडिकल कॉलेज में ही होगी। दीनदयाल व मलखान सिंह में आठ-आठ तथा मेडिकल कॉलेज में दस मरीजों की जांच की व्यवस्था है।
आइसोलेशन वार्ड में भर्ती दोनों मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव
अलीगढ़। कोरोना वायरस की आशंका के चलते पंडित दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रविवार को भर्ती कराए गए रूस से आए क्वार्सी क्षेत्र के 55 वर्षीय व्यक्ति एवं पानीपत से नोएडा जा रहे बुलंदशहर निवासी व्यक्ति की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
ज्यादा दाम पर बेचे मास्क व सेनेटाइजर तो होगी जेल : डीएम
मास्क और सेनेटाइजरों की ब्लैक मार्केटिंग से नाराज डीएम ने ओवर रेटिंग पर सीधे जेल भेजने की चेतावनी दी है। उन्होंने रिटेल केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों को बगैर एमआरपी वाले मास्कों के रेट खुद तय करने को कहा है।

केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक लेते हुए डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि कोरोना को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया गया है। इस बीमारी से निपटने के लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता है, लेकिन केमिस्ट सहयोग नहीं कर रहे हैं। दस रुपये का मास्क 50 से 60 रुपये में बेचा जा रहा है। एक रुपये के मास्क को 20 रुपये में बेचा जा रहा है। बैठक में एसोसिएशन के महामंत्री रितेश श्रीवास्तव ने आश्वासन दिया कि केमिस्ट थोक बाजार से मास्क व सेनेटाइजर जिस दाम में खरीदेंगे, उसी दाम में बेचेंगे। करीब एक घंटे तक चली बैठक में डीएम ने एसोसिएशन को बगैर एमआरपी वाले मास्कों के दाम खुद तय करके 24 घंटे में जानकारी देने के लिए कहा। डीएम ने साफ कि इसके बाद यदि ओवर रेट की शिकायत मिली तो दुकानदार को सीधे जेल भेजा जाएगा। बैठक में सीडीओ अनुनय झा, एसोसिएशन के रमेश रावत, अनिल गौड़, शैलेंद्र सिंह टिल्लू, सत्येंद्र सारस्वत, ललित पाठक, राजा सक्सेना, ब्रजेश वार्ष्णेय, ठा.नन्ही सिंह, सुनील राना, मुनेश जैन, शंकर, शिव शंकर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed