फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Corona virus: 18 bank employees have been infected so far, customers should take precautions

कोरोना वायरस : अब तक 18 बैंक कर्मी हो चुके हैं संक्रमित, ग्राहक बरतें एहतियात

Fri, 26 Jun 2020 08:30 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
Corona virus: 18 bank employees have been infected so far, customers should take precautions
कृति कमल, प्रबंधक केनरा बैंक, सारसौल। - फोटो : CITY OFFICE
लॉकडाउन में छुट्टियां रद्द कर अपनी सेवा देने वाले कोरोना योद्धाओं (बैंक कर्मी) में से अब तक 18 बैंककर्मी संक्रमित हुए हैं। संक्रमण का खतरा होने के बावजूद बैंककर्मी दिन रात एक कर जनता को सेवा दे रहे हैं। ऐसे में बैंक कर्मियों ने जनता से एहतियात बरतने के साथ-साथ फिजूल में बैंक न आने की सलाह दी है।
विज्ञापन

बैंक कर्मियों से शुक्रवार को जब अमर उजाला ने बातचीत की तो उन्होंने विगत दिनों घटे घटनाक्रम को साझा किया। बताया गया कि छुट्टी रद्द कर दी गई थीं। इसके बावजूद काम करने के लिए आए थे। लोग सैनिटाइजेशन, सामाजिक दूरी और मास्क को अहमियत नहीं दे रहे थे। इसके बावजूद लोगों को जागरूक किया गया। बैंक के अंदर कोरोना संक्रमण से बचने वाले नियमों का पालन किया गया। तब कहीं जाकर हालात सामान्य हुए, लेकिन ग्राहकों को दी जाने वाली सेवा लगातार बढ़ती जा रही है। साथ ही साथ कोरोना संक्रमण के आंकड़े भी बढ़ रहे हैं। ऐसे में बैंक कर्मियों ने लोगों से अपील की है कि आवश्यकता पड़े, तभी बैंक में आएं। अन्यथा अपने घरों में ही सुरक्षित रहें।
विज्ञापन

मास्क, सैनिटाइजेशन और सामाजिक दूरी का पालन की अपील करते हुए बैंक कर्मियों ने पुलिस प्रशासन का आभार जताया है। बता दें कि जिले में अब तक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 13, बैंक ऑफ इंडिया में एक, पंजाब नेशनल बैंक में एक और केनरा बैंक में तीन बैंककर्मी संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से कुछ लोगों का इलाज अभी भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शाखाओं में आने वाले ग्राहकों की थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। सामाजिक दूरी के साथ बैंक कार्यों का निष्पादन किया जा रहा है। जनता धैर्य के साथ अपना सहयोग दे, यही अपेक्षा है।
कृति कमल, प्रबंधक कैनरा बैंक सारसौल
बैंक कर्मी अर्थ व्यवस्था की रीढ़ हैं। ऐसे विषम समय पर अपनी सेवाएं देने के लिए सभी का नमन। अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए सभी बैंक कर्मी धैर्य से कार्य करें।
-अतुल सिंह, जिला सचिव आल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कॉन्फेडरेशन और क्षेत्रीय सचिव केनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन
कोरोना अभी थमा नहीं है। यह लगातार बढ़ रहा है। इस समय पर किसी भी प्रकार की लापरवाही घातक हो सकती है। अति आवश्यक कार्य के लिए ही बैंक आएं।
- प्रदीप सचान , प्रबंधक , पंजाब नेशनल बैंक
ग्राहक बैंक कर्मियों द्वारा बनाई गई व्यवस्था में सहयोग करें और पांच-पांच करके बैंक में प्रवेश करें। डिजिटल ट्रांजेक्शन का ज्यादा प्रयोग ज्यादा से ज्यादा करें। इससे कोरोना संक्रमण से बचा जा सकता है।

-माहेनूर अंसारी, सहायक प्रबंधक ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त

माहेनूर अंसारी, सहायक प्रबंधक, ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त।

माहेनूर अंसारी, सहायक प्रबंधक, ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त।- फोटो : CITY OFFICE

अतुल सिंह, जिला सचिव आल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कॉन्फेडरेशन।

अतुल सिंह, जिला सचिव आल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कॉन्फेडरेशन। - फोटो : CITY OFFICE

प्रदीप सचान, प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक

प्रदीप सचान, प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed