फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Corona vaccination of railway employees soon in Aligarh

अलीगढ़ में रेल कर्मचारियों का कोरोना टीकाकरण जल्द

Mon, 08 Feb 2021 02:05 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
Corona vaccination of railway employees soon in Aligarh
जिले में तैनात रेलवे कर्मचारियों का जल्द कोरोना टीकाकरण होगा। आगरा में रेल कर्मचारियों को टीका लगाने की शुरूआत हो चुकी है। अलीगढ़ से दस विभागों के कर्मचारियों का पहले चरण में डाटा मांगा गया है। इन विभागों को फ्रंटलाइन के तौर पर रखा गया है। सभी श्रेणी के अधिकारी-कर्मचारी मिलाकर करीब एक हजार कर्मियों का डाटा भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

कोरोना का टीकाकरण शुरू होने के साथ ही रेलवे के लिए भी राहत की खबर आई है। आगरा में तैनात स्टाफ को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। ऐसे में अलीगढ़ जंक्शन पर तैनात कर्मचारियों का डाटा भी स्टेशन अधीक्षक डीके गौतम व दस अन्य विभागों के अध्यक्षों की ओर से एनसीआर डिवीजन को भेज दिया गया है। करीब एक हजार कर्मचारियों का डाटा भेजा गया है।
विज्ञापन

आरपीएफ के 154 जवान हैं। प्रयागराज डिवीजन के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि रेलवे स्वास्थ्य विभाग के संपूर्ण कर्मचारी, आरपीएफ के जवान, लोको रनिंग, गार्ड, स्टेशन मास्टर, ईसीआरसी एंड बुकिंग क्लर्क, टिकट चेकिंग स्टाफ, वेलफेयर इंस्पेक्टर सहित उनका संपूर्ण स्टाफ, इलेक्ट्रिक इंजीनियर, क्वार्टर रखरखाव स्टाफ, सफाई कर्मचारी को पहले चरण के टीकाकरण का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed