फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Corona Vaccination

पचास वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को मार्च में टीका लगने की उम्मीद

Thu, 11 Feb 2021 01:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Corona Vaccination
हेल्थ वर्कर एवं फ्रंट लाइन वर्कर के बाद जनपद के 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाने की योजना पर काम शुरू हो गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला सांख्यिकी विभाग के माध्यम से 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का डाटा जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। केंद्र सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद मार्च के दूसरे या तीसरे सप्ताह से टीकाकरण शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

हेल्थ वर्कर एवं फ्रंट लाइन वर्कर के बाद 50 वर्ष से अधिक उम्र (हाई रिस्क) के लोगों को टीका लगवा कर कोरोना वायरस से सुरक्षित करने की योजना है। इसके लिए प्रयास भी शुरू हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की संख्या, ब्लाक एवं गांव आदि का आंकड़ा जुटाना है। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी का कहना है कि जिला सांख्यिकी अधिकारी से बातचीत चल रही है। एक-दो दिन में ब्लॉक, तहसील और संभव हुआ तो गांव तक का डाटा उनके पास आ जाएगा। संख्या एवं ब्लाक आदि की जानकारी होने के बाद आगे की रणनीति तैयार की जाएगी कि कितने लोग है और उनके लिए कितने बूथ बनाने होंगे। उन्होंने बताया कि हमलोग पहले से ही तैयारी कर लेना चाहते हैं ताकि अंतिम समय में किसी तरह की दिक्कत नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed