फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Corona started in four hospitals of the district

अलीगढ़ : जिले के चार अस्पतालों में शुरू हुआ कोरोना के खिलाफ महाअभियान

Sun, 17 Jan 2021 12:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Corona started in four hospitals of the district
अलीगढ़ : मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय में कोरोना के टीकाकरण के दौरान निरीक्षण करते सीडीओ अनुनय ? - फोटो : CITY OFFICE
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

मकर संक्रांति के एक दिन बाद यानि शनिवार की सुबह नया उत्साह, ऊर्जा और हर्ष लेकर आई। जब सभी को कोरोना टीकाकरण शुरू होने की खबर मिली। जिले के चार अस्पतालों में उत्सव सा माहौल था। फूलों और गुब्बारों से सजावट की गई थी। पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद टीकाकरण शुरू हुआ। मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय, पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय, अतरौली और अकराबाद स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण हुआ। दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 4 केंद्रों पर 281 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगाए गए।
अतरौली में सबसे अधिक 76 और पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में 75 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगाए गए। अकराबाद सीएचसी पर 66 और मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय में 64 टीके लगे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद जनपद में करीब 11 बजे टीके लगने शुरू हुए। टीकाकरण के दौरान सभी कैडर का ध्यान रखा गया। डॉक्टर, फार्मासिस्ट, एएनएम, स्वच्छताकर्मी को टीके लगाए गए हैं। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि 70 प्रतिशत से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों ने टीके लगवाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

400 में से 281 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगे हैं। अतरौली में एक लाभार्थी ने घबराहट की शिकायत की। समझाने के बाद वह ठीक हो गई। दवा आदि देने की जरूरत नहीं पड़ी। पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में भी एक ने सर्दी लगने एवं दूसरे ने घबराहट की शिकायत की। दोनों लाभार्थियों को निगरानी कक्ष में रखकर जांच की गई। बीपी, पल्स, तापमान आदि सामान्य थे। कुछ देर निगरानी कक्ष में रहने के बाद दोनों स्वस्थ हो गईं। मोहनलाल गौतम चिकित्सालय में बार-बार फोन करने के बावजूद कुछ लोग बहाना बनाकर नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed