{"_id":"5ffe00478ebc3e3168670074","slug":"corona-positive-was-not-found-in-aligarh-tuesday-city-office-news-ali253594378","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत : मंगलवार को कोरोना का एक भी नया केस नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत : मंगलवार को कोरोना का एक भी नया केस नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपदवासियों के लिए यह एक राहत भरी खबर है, क्योंकि मंगलवार को जिले में कोरोना का एक भी केस सामने नहीं आया है। जनपदवासी इस सूचना का इंतजार पिछले नौ महीने से कर रहे थे। जनपद में कोरोना का पहला केस 9 अप्रैल 2021 को फैज मस्जिद में सामने आया था। फिरोजाबाद का 22 वर्षीय जमाती कोरोना से संक्रमित हुआ था। उसके बाद से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
11 जनवरी 2021 तक कोई ऐसा दिन नहीं आया, जिस दिन कोरोना के नए मरीजों की संख्या शून्य हो। मंगलवार को जनपद में 2441 लोगों की जांच हुई, जिसमें से 1330 एंटीजन टेस्ट थे। एंटीजन टेस्ट की सभी रिपोर्ट निगेटिव है। आरटीपीसीआर की रिपोर्ट बुधवार को आएगी। दुआ करें कि आगे भी यही क्रम जारी रहे। कोरोना से अब तक संक्रमित लोगों की संख्या 11263 तक पहुंच गई है, जिसमें से 11154 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
करीब 4.48 लाख लोगों की अब तक जांच हो चुकी है। सरकारी आंकड़ों में 56 लोगों की कोरोना से मौत दर्ज है। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि वर्तमान समय में जनपद में 52 सक्रिय मरीज हैं। मंगलवार को 14 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन