फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Corona infection will be assessed graphically

ग्राफवार होगा कोरोना संक्रमण का आंकलन

Thu, 18 Jun 2020 07:31 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Thu, 18 Jun 2020 07:31 PM IST
विज्ञापन
Corona infection will be assessed graphically
corona sample - फोटो : PTI
कोरोना वायरस को लेकर नगर विकास विभाग के सचिव की समीक्षा के बाद जिला प्रशासन अब एक्टिव मोड में आ गया है। डीएम ने सीएमओ को एक ग्राफवार रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसमें इस बात का उल्लेख किया जाएगा कि वायरस किस-किस समय अधिक और कम प्रभावी रहा। किस प्रकार के मरीज पाए गए। किन बीमारियों से ग्रस्त मरीजों की मौत हुई। सर्वाधिक नुकसान किस उम्र वर्ग के व्यक्तियों को वायरस ने पहुंचाया।
विज्ञापन




जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में ली समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं को लेकर बृहस्पतिवार को भी अधिक जोर दिया। डीएम ने कहा कि किसी भी हाल में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। शासन के निर्देश पर वायरस के प्रभाव की एक समीक्षात्मक रिपोर्ट ग्राफवार तैयार करनी है।
विज्ञापन



इसके साथ ही शासन के किन-किन निर्देशों का अनुपालन जनपद में किस-किस दशा में किया गया। इसका भी खाका तैयार किया जाएगा। डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिया कि वह एल-1 और एल-2 कोविड अस्पतालों में नियमित तौर पर जाएं। खासकर दीनदायल पर अधिक ध्यान दिया जाए। वहां जो भी खामियां पाई जाती हैं। उनके संबंध में अवगत कराते हुए संबंधित के खिलाफ कार्रवाई को लिखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग में तालमेल की कमी, प्रतिदिन करें समीक्षा
जिलाधिकारी ने सीएमओ से साफ शब्दों में कहा कि स्वास्थ्य विभाग में आपसी तालमेल की कमी है। कुछ अधिकारी और कर्मचारी अपने वरिष्ठ की भी नहीं सुन रहे हैं। ऐसे लोगों पर निगाह बनाई जाए। इसके  साथ ही प्रतिदिन स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की जाए। जिला प्रशासन की मीटिंग की तर्ज पर हर शाम चार बजे यह बैठक करने के बाद रात तक रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed