{"_id":"5f1d95968ebc3e63b42d8fee","slug":"corona-infection-record-over-two-thousand-samples-taken-in-one-day-city-office-news-ali2396217189","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण : एक दिन में रिकॉर्ड दो हजार से अधिक नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण : एक दिन में रिकॉर्ड दो हजार से अधिक नमूने लिए
विज्ञापन
नमूना लेते हुए एलटी प्रदीप कुमार।
- फोटो : CITY OFFICE
जनपद में रविवार शाम 6 बजे तक रिकार्ड दो हजार से अधिक नमूने एंटीजन किट से लिए गए। इसमें 21 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। देर रात तक यह संख्या ढाई हजार तक पहुंचने की उम्मीद है।
शासन की ओर से रविवार को 2500 नमूने लेने का लक्ष्य दिया गया था। लखनऊ से निर्देश मिलने के बाद देर रात से ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तैयारी में जुट गए थे। रात में सभी सीएचसी के अधिकारियों को फोन कर ढाई हजार नमूने लिए जाने के संबंध में जानकारी दे दी गई है। साथ ही अलग-अलग सीएचसी को अलग-अलग लक्ष्य भी दिया गया था। कुछ लोग लॉकडाउन की वजह से लक्ष्य पूरा होने को लेकर आशंका जता रहे थे। लेकिन शाम छह बजे सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि अभी तक विभाग ने दो हजार से अधिक नमूने लिए हैं। जिसमें 21 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। अभी नमूने लेने का काम चल रहा है। देर रात तक पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।
एलटी प्रदीप ने लिए 138 नमूने, 3 पॉजिटिव निकले
हरदुआगंज सीएचसी के लैब टेक्नीशियन (एलटी) प्रदीप कुमार लोधी द्वारा धनीपुर क्षेत्र के कुंवरनगर में 116 एवं बाबा कॉलोनी में चार नमूने लिए गए। कुंवरनगर में तीन लोग पॉजिटिव निकले। इसके अतिरिक्त उन्होेंने 18 नमूने सीएचसी पर लिए। प्रदीप कुमार ने बताया कि उन्होंने कुल 138 नमूने लिए, जिसमें से तीन लोग पॉजिटिव निकले हैं। पॉजिटिव मरीजों को कोविड-19 अस्पताल में भेज दिया गया है। सीएचसी हरदुआगंज पर देर शाम तक कुल 185 नमूने लिए गए थे।