फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Corona Infected patients increasing after Vijayadashami

विजयदशमी के बाद बढ़ने लगे कोरोना संक्रमित मरीज

Sat, 31 Oct 2020 01:29 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
Corona Infected patients increasing after Vijayadashami
त्योहार के समय जोश में होश न खोएं। थोड़ी सी लापरवाही पर त्योहार का मजा किरकिरा हो सकता है। विजयदशमी के बाद कोरोना से संक्रमित मरीज ज्यादा निकल रहे हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

1 से 15 अक्तूबर के बीच हर दिन 35 से अधिक संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। इस माह में 10 अक्तूबर को सबसे अधिक 64 संक्रमित मरीज सामने आए थे। 13 अक्तूबर को 62 मरीज सामने आए। 8 अक्तूबर को 57, 2 अक्तूबर को 54, 7 अक्तूबर को 51 और 5 अक्तूबर को 50 मरीज सामने आए थे। 17 अक्तूबर से लेकर 25 अक्तूबर तक संक्रमितों की संख्या 30 से कम थी। 25 अक्तूबर को विजयदशमी का त्योहार था। 26 अक्तूबर से 30 से अधिक संक्रमित मरीज फिर से निकलने लगे हैं। 28 और 29 अक्तूबर को क्रमश: 30 और 36 संक्रमित मिले हैं। ज्यादा मरीज का निकलना संयोग है या कुछ और, यह तो आने वाला वक्त बताएगा लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की चिंता जरूर बढ़ गई है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि संक्रमण को रोकने के लिए शासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर अभियान प्रारंभ कर दिया गया है। पहले संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए 10-12 लोगों का नमूना लेकर जांच किया जाता था। अब 25 या उससे अधिक लोगों का नमूना लेकर जांच किया जा रहा है। आशंका वालेे क्षेत्रों में ज्यादा नमूने लिए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को 300 ई-रिक्शा एवं ऑटो चालकों का नमूना लिया गया। अब हमलोग सेवाएं देने वाले संस्थानों एवं प्रतिष्ठानों को लक्ष्य करके नमूना ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तारीख - संक्रमित मरीज
25 अक्तूबर - 19
26 अक्तूबर - 36
27 अक्तूबर - 19
28 अक्तूबर - 30
29 अक्तूबर - 36
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed