फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Corona infacted child recover and came home on his birthday

कोरोना को पराजित कर जन्मदिवस पर घर पहुंचा पांच साल का मासूम

Fri, 15 May 2020 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Corona infacted child recover and came home on his birthday
कोरोना वायरस को पराजित कर हरदुआगंज कोविड-19 हॉस्पिटल से महानगर के 7 लोग अपने घर पहुंच गए हैं। इसमें एक पांच साल का बच्चा भी शामिल है। मजे की बात यह है कि बृहस्पतिवार को बच्चे का जन्म दिन भी है।
विज्ञापन

काजीपाड़ा निवासी पांच साल का बच्चा 29 अप्रैल को कोविड-19 हॉस्पिटल में संक्रमित होने के बाद भर्ती हुआ था। उसकी गर्भवती चाची के अलावा 43 वर्षीय चाचा भी संक्रमित हुए थे और उनको भर्ती किया गया था। इसके अतिरिक्त हाथीपुल देहलीगेट का 24 वर्षीय युवक एवं 60 वर्षीय बुजुर्ग, देहली गेट का 36 वर्षीय युवक, कुरैशियान का 34 एवं 36 वर्षीय युवक संक्रमित हुए थे।
विज्ञापन

कोविड हॉस्पिटल मे 14 दिन के उपचार के बाद सभी की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद आज घर भेज दिया गया। हरदुआगंज हॉस्पिटल के डॉक्टर एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने माला पहनाकर व ताली बजाकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। हरदुआगंज सीएचसी के अधीक्षक डॉ. ब्रज मोहन ने बच्चे को चॉकलेट व जन्म दिन की शुभकामनाएं देकर विदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 लोग जाने की तैयारी में
हरदुआगंज कोविड हॉस्पिटल में कुल 12 लोग बचे थे, जिसमें से 7 लोग आज चले गए। अब वहां 5 लोग शेष हैं। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। एक-दो दिन में सभी लोग घर चले जाएंगे। द्वितीय शिफ्ट में ड्यूटी करने वाले 23 डॉक्टर, नर्स, एलटी एवं अन्य लोगों की रिपोर्ट भी निगेटिव है। ड्यूटी के बाद 14 दिन क्वारंटीन में रहकर सभी लोग आज से घर जाने लगे हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed