फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Corona: Deployment of four IAS officers in the division

कोरोना : मंडल में चार आईएएस अधिकारियों की तैनाती

Mon, 29 Jun 2020 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Corona: Deployment of four IAS officers in the division
कोरोना काल में बेहतर इलाज देने व लोगों का जीवन बचाने के लिए शासन स्तर से होने वाली व्यवस्थाओं की मानीटरिंग लगातार बढ़ाई जा रही है। अलीगढ़ मंडल में दीप चंद्र आईएएस अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा, राजेश कुमार आईएएस विशेष सचिव खेल निदेशालय फीरोजाबाद, अखिलेश कुमार मिश्रा आईएएस विशेष सचिव परिवहन विभाग और अंबरीश कुमार श्रीवास्तव पीसीएम विकास प्राधिकरण बरेली को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

मंडल में भेजे गए चारों आईएएस अधिकारियों को जिलेवार तैनात किया जाएगा। इनकी तैनाती मंडलायुक्त करेंगे। सभी अधिकारी मंडलायुक्त को रोजाना अपनी रिपोर्ट देंगे। यही रिपोर्ट शासन को जाएगी। अधिकारी जिलेवार बने कोविड हास्पिटल, एलवन हास्पिटल और आश्रय स्थलों का निरीक्षण करेंगे। शासन से जारी एक हजार रुपये प्रति श्रमिक का भुगतान, राशन वितरण, कोविड अस्पतालों में मरीजों को मिलने वाले खाने व दवाओं का पूरा फीडबैक लेेंगे। इसकी रिपोर्ट मंडलायुक्त को दी जाएगी।
विज्ञापन

गौर हो कि इससे पहले भी मंडल में चार आईएएस अधिकारियों की तैनाती की गई थी। इसमें श्रीचंद्र वर्मा आईएएस अधिकारी की अलीगढ़ तैनाती की गई। इन सभी ने मंडलायुक्त को रिपोर्ट भेजी थी, जिसके आधार पर कई खामियों को दूर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed