फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Corona death rate is high in Aligarh.

अलीगढ़ में कोरोना मृत्यु दर मुरादाबाद और मेरठ से अधिक

Thu, 14 May 2020 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Corona death rate is high in Aligarh.
राहुल दक्ष
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण ने देश-दुनिया के साथ ही अलीगढ़ में भी कोहराम मचाकर रखा है। उत्तर प्रदेश के लिहाज से देखा जाए तो यह वायरस प्रदेश के अन्य जिलों के सापेक्ष अलीगढ़ में अधिक जानलेवा साबित हो रहा है। शहर में अब तक वायरस ने 7.69 प्रतिशत की दर से पांच जानों को निगल लिया है। यह दर मेरठ की 5.1 और मुरादाबाद की 5.8 से भी अधिक है। वहीं, रिकवरी की बात की जाए तो भी अलीगढ़ कानपुर नगर और मेरठ से आगे है।

जिला प्रशासन की ओर से जारी बुधवार तक के आंकड़ों के मुताबिक जिले में कुल 65 मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से 22 ठीक हो चुके हैं। इन्हें घर भेजा जा चुका है। वहीं, 5 मरीजों की मौत हो चुकी है। इस प्रकार मृत्यु दर 7.69 और रिकवरी दर 33.84 सामने आ रही है। मृत्यु दर के इस आंकड़े ने जिला प्रशासन को भी हैरानी में डाल दिया है। स्वास्थ्य विभाग का इन आंकड़ों को लेकर अपना तर्क यह है कि मरीजों की इम्यूनिटी सिस्टम पर निर्भर करता है कि वह कितनी जल्दी रिकवर करेगा। जिले में अधिकांश मौत अधिक उम्र वालों को हुई है, जिनकी इम्यूनिटी कमजोर थी। इधर, जिला प्रशासन को शासन के सामने इस आंकड़े को पेश करने को लेकर भी फजीहत झेलनी पड़ रही है। शासन की निगाह आगरा, मेरठ, मुरादाबाद के बाद अलीगढ़ पर भी आ टिकी है। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के मुताबिक कोरोना महामारी से निपटने को जिला स्तर पर हर संभव प्रयास किया जा रहा है। कम्यूनिटी ट्रांसमिशन जैसी स्थिति को रोकने के लिए तीन थाना क्षेत्रों में अगले सात दिन के लिए 100 प्रतिशत लॉकडाउन घोषित किया है।
विज्ञापन

जिले की स्थिति
कुल - 65 संक्रमित
कुल- 22 संक्रमित मरीज अब तक रिकवर
कुल मृत्यु - 5
वर्तमान में कुल सक्रिय केस - 38
लखनऊ सहित मेरठ-मुरादाबाद की स्थिति
जिला मृत्यु दर रिकवर रेट
अलीगढ़ 7.69 33.84
लखनऊ 0.4 66.80
मेरठ 5.1 33.16
मुरादाबाद 5.83 62.5
आगरा 2.2 36.9
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed