{"_id":"60904a9b8ebc3e8dbc0f4c27","slug":"corona-curfew-emu-trains-roadways-buses-closed-today-and-tomorrow-city-office-news-ali2623874188","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज और कल भी रहेगा कोरोना कर्फ्यू, ईएमयू ट्रेनें, रोडवेज बसें बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज और कल भी रहेगा कोरोना कर्फ्यू, ईएमयू ट्रेनें, रोडवेज बसें बंद
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए शुक्रवार रात से मंगलवार सुबह सात बजे तक लगाया गया कोरोना कर्फ्यू दो दिन और बढ़ा दिया गया है। अब मंगलवार और बुधवार को भी कड़े प्रतिबंधों के साथ इसे लागू किया गया है। इस दौरान रोडवेज बसें और ईएमयू ट्रेनों का संचालन बंद रहेगा।
रोडवेज बसें सिर्फ विशेष परिस्थितियों में निर्धारित क्षमता के सापेक्ष 50 प्रतिशत सवारियों को बैठाने की अनुमति से चलेंगी। रेलवे स्टेशन आने वाले यात्रियों को अगर बसों से कहीं जाना होगा तो रेलवे प्रशासन के अनुरोध पर रोडवेज के अधिकारी बसों को संचालित करेंगे। दूध, फल, सब्जी की दुकानें सुबह 7 से 11 और शाम 4:30 से 7:30 बजे के बीच खुलेंगी। सभी बार, मॉडलशाप, बीयर, देशी-विदेशी शराब दुकानों को बंद रखा जाएगा। शादी समारोह पूर्व की गाइड लाइन के अनुसार खुले में 50 मेहमानों के साथ हो सकेंगे।
जिला प्रशासन ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से लागू किए गए फैसले को अलीगढ़ में लागू किया जाएगा। अग्निशमन विभाग द्वारा नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत/ग्राम पंचायत स्तर पर सैनिटाइजेशन व फॉगिंग का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रत्येक व्यक्ति को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। उल्लंघन पर पहली बार में एक हजार रुपये और दूसरी बार दस हजार रुपया का जुर्माना किया जाएगा। पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। फार्मास्युटिकल, अन्य उद्योगों जैसे दवा, सैनिटाइजर बनाने वाले उद्योगों को चलाने की अनुमति होगी।
अंतिम संस्कार में अधिकतम 20 व्यक्तियों को शामिल होने की अनुमति होगी। प्रभारी जिलाधिकारी/सीडीओ अंकित खंडेलवाल ने बताया कि शासन की ओर से जारी सभी गाइडलाइन का पालन कराया जाएगा। इधर, अलीगढ़ रेलवे जंक्शन के सीएमआई संजय शुक्ला ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू के चलते रेलवे ने भी ईएमयू ट्रेनों का संचालन मंगलवार व बुधवार को बंद कर दिया है। बृहस्पतिवार की सुबह से ये सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से चलेंगी। हालांकि, मेल, एक्सप्रेस, सुपरफास्ट, राजधानी, शताब्दी ट्रेनों संचालन यथावत रहेगा।