फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Corona control room has been established in Aligarh for whole range.

अलीगढ़ में मंडलीय कोरोना कंट्रोल रूम स्थापित

Fri, 27 Mar 2020 07:15 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 27 Mar 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
Corona control room has been established in Aligarh for whole range.
इमरजेंसी नंबर - फोटो : amar ujala
कोरोना वायरस से बचाव और रोकथाम के लिये मंडलायुक्त जीएस प्रियदर्शी के निर्देशानुसार मंडलायुक्त कार्यालय कक्ष संख्या-एक में मंडलीय कोरोना कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। ये कंट्रोल रूम 24 घंटे खुलेगा और शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन


कोरोना कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी एवं प्रभारी/संयुक्त विकास आयुक्त अतुल मिश्र ने बताया कि मंडल में कोरोना वायरस के चलते किसी को भी कोई समस्या या परेशानी है तो वह मंडलीय कोरोना कंट्रोल रूम नंबर 05712741180 व 0571742575 पर फोन कर सकता है, जिससे उनकी समस्या का जल्द निस्तारण कराया जा सके। एहतियातन लोग अपने घरों से बाहर न निकले।
विज्ञापन


दस टन आटा बांटेंगे जफर आलम
लिंक लॉक्स कंपनी के संस्थापक एवं पूर्व नगर विधायक सपा नेता जफर आलम ने भी कोरोना के संकट से जूझ रहे शहरवासियों को राहत देने का कदम उठाया है। उन्होंने रेडक्रास सोसायटी को पांच लाख रुपये दिए हैं। साथ दस टन आटा जरूरतमंदों में बांटने के लिए मंगवाया है। ये आटा उनको शुक्रवार शाम को मिल गया है। इसकी सप्लाई अलीगढ़ से ही ली गई है। इससे पहले लिंक लॉक्स के कर्मचारियों को आनलाइन भुगतान करा दिया गया था। पूर्व विधायक ने कहा है कि वह यथासंभव लोगों की मदद करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा नेता रुबीना ने दिए 15 हजार रुपये
सपा नेता रुबीना खानम ने कोरोना महामारी के चलते 15000 की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस समय वह अपने खर्चों में से कटौती करके अपनी-अपनी आर्थिक स्थिति के आधार पर सहयोग कर रही हैं। ऐसा सभी को करना चाहिए। सहयोग छोटा हो या बड़ा। इससे फर्क नहीं पड़ता है।

मंदिर, मसजिद, मठों और गिरिजाघर दें आर्थिक सहयोग : सैनी
सपा नेता राजेश सैनी ने कहा कि मंदिर, मसजिदों, गिरिजाघरों और मठों में वर्तमान में 12900 टन सोने के अतिरिक्त हीरे, जवाहरात व असंख्य नगदी है, जो करीब 100 लाख करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। हमारे धर्म गुरु, मौलवी, पुरोहित इत्यादि इस संपत्ति को अस्थायी रूप से ही सही इस राष्ट्रीय आपदा से निपटने के लिए समर्पित कर सकते हैं।

इन सभी से ये आग्रह किया जाए। सैनी ने बतौर उदाहरण कहा कि जापान एक बौद्ध देश है। जापान में एक बार आर्थिक संकट आ गया था तो वहां के बौद्ध धर्म गुरुओं ने सोने की बुद्ध की प्रतिमा को राष्ट्र को आर्थिक संकट से उबरने के लिए समर्पित कर दिया था। हम भी पूरे विश्व में ऐसा उदाहरण पेश कर सकते हैं। इससे हम आर्थिक रूप से पिछड़ने से बच सकेंगे।

एमएलसी नेताओं ने दिया एक महीने का वेतन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष एवं नेता शिक्षक दल ओमप्रकाश शर्मा (सदस्य विधान परिषद), जगवीर किशोर जैन ( सदस्य विधान परिषद), हेम सिंह पुंडीर (सदस्य विधान परिषद), सुरेश कुमार त्रिपाठी (सदस्य विधान परिषद), ध्रुव कुमार त्रिपाठी (सदस्य विधान परिषद) ने कोरोना वायरस के उत्पन्न संकट को देखते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष में एक माह का वेतन दिए जाने का एलान किया है।

इन नेताओं ने शिक्षक समुदाय से अपील है कि वह घर पर रहकर सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखें। सभी कोरोना वायरस संकट के समय में जिला प्रशासन, प्रदेश और केंद्र सरकार के निर्देशों का पालन करें और पूर्ण सहयोग प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed