फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Corona bomb exploded again .. 14 infected found in district

फिर फूटा कोरोना बम..जिले में 14 संक्रमित मिले

Sat, 30 May 2020 12:29 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sat, 30 May 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
Corona bomb exploded again .. 14 infected found in district
prayagraj news - फोटो : prayagraj
जिले में शुक्रवार को फिर कोरोना बम फूटा है। एक ही दिन में शहर में एक साथ 11 और देहात में तीन संक्रमित मिले हैं। 14 नए मरीज सामने आने की खबर पर पुलिस-प्रशासन और स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। कोरोना काल में यह पहला मौका है, जब इतनी संख्या में जिले में एक साथ एक दिन में मरीज सामने आए हैं। आनन-फानन मरीजों और उनके संपर्कियों को अलग-अलग क्वांरटीन कराने, उनके आवास क्षेत्र को सील कराने आदि की प्रक्रिया में टीमें जुट गईं। इनमें से गूलर रोड के तार कारोबारी परिवार के सभी सात सदस्य संक्रमित हैं, जबकि एक महावीरगंज का कारोबारी है। बाकी तीन मरीज देहात के अतरौली व जवां क्षेत्र से हैं। देर रात तीन नए मरीज सामने आए। इस तरह अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 150 पहुंच गई है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, 26 मई को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव घोषित हुए देहली गेट के गूलर रोड के 62 वर्षीय तार कारोबारी परिवार में हुई सैंपलिंग में सभी सात सदस्य संक्रमित घोषित हुए हैं। इनमें 37 और 38 वर्षीय दो बेटे, 59 वर्षीय पत्नी, 8 वर्षीय नाती, 13 वर्षीय नातिन, एक 35 वर्षीय बहू व 38 वर्षीय परिवार का एक अन्य सदस्य शामिल हैं।
विज्ञापन



इसी तरह महावीरगंज के एक ब्रांडेड उत्पाद के 52 वर्षीय डिस्ट्रीब्यूटर निजी लैब से हुई जांच में संक्रमित घोषित हुए हैं। वहीं, अतरौली के मोहल्ला बली का दिल्ली में नौकरी करने वाला 23 वर्षीय युवक गंगाराम अस्पताल, दिल्ली में हुई जांच में संक्रमित घोषित हुआ है। अतरौली के ही लोहगढ़ का गुरुग्राम में काम करने वाला 35 वर्षीय मजदूर भी संक्रमित घोषित हुआ है। इसके अलावा बीमारी के चलते छह दिन पहले जेएन मेडिकल कॉलेज में भरती कराए गए जवां के कस्तली निवासी 68 वर्षीय बुजुर्ग को संक्रमित घोषित किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




इनमें से ज्यादातर मरीजों को अतरौली में आइसोलेट कराने के साथ उनके संपर्कियों को क्वारंटीन कराया जा रहा है। इलाकों को सील कर सैनिटाइज कराने का काम जारी है। इधर, देर रात 11 बजे सीएमओ डॉ.बीपी कल्याणी ने बताया कि सासनी गेट लोधी विहार से 50 वर्षीय व्यक्ति और क्वार्सी अवंतिका कालोनी इलाके से 44 वर्षीय व्यक्ति के दिल्ली के निजी अस्पताल में संक्रमित पाए जाने की सूचना आई है। जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती 44 वर्षीय व्यक्ति के संक्रमित पाए जाने की सूचना आई है। 



- जेएन मेडिकल कॉलेज से 9, गंगाराम अस्पताल दिल्ली व स्थानीय निजी लैब से एक-एक संक्रमित मरीजों की सूचना प्राप्त हुई है। लोगों को अभी सचेत रहने की जरूरत है। लॉकडाउन में छूट मिलने का मतलब यह नहीं कि वह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करें। लोगों से अपील है कि अब और ज्यादा सजगह रहें। तभी इस बीमारी से लड़ा जा सकता है।-चंद्रभूषण सिंह डीएम 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed