फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Corona blast: Six patients of Dehli Gate area, Elephant bridge also declared hotspot, Gully Quraisian will become new red zone

कोरोना विस्फोट : देहली गेट इलाके के छह मरीज, हाथी पुल भी हॉटस्पाट घोषित, गली कुरैशियान बनेगी नया रेड जोन

Wed, 29 Apr 2020 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Corona blast: Six patients of Dehli Gate area, Elephant bridge also declared hotspot, Gully Quraisian will become new red zone
अलीगढ़ में कोरोना संक्रमित मरीजों के रिश्तेदारों के सैम्पल लेती टीम। - फोटो : CITY OFFICE
कोरोना महामारी से जूझ रहे जिला पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य अफसर बुधवार को सुबह से लेकर दोपहर तक राहत महसूस कर रहे थे। दिन के बुलेटिन में शहर में किसी मरीज के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना नहीं मिली थी। माना जा रहा था कि पिछले नौ दिन से लगातार संक्रमित मरीजों के मिलने का क्रम आज टूटेगा। मगर शाम सात बजे के बुलेटिन ने तो कोरोना की आफत ही बरसा दी। एक साथ शहर में 8 मरीज कोरोना पॉजिटिव बता दिए। यह सुनते ही सभी के हाथ पांव फूल गए। टीमों ने आनन-फानन दौड़ लगा दी। रिपोर्ट की समीक्षा के बाद मरीजों की संख्या बढ़ती देख हाथी पुल इलाके को भी हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया। खास बात यह है कि यह सभी मरीज उस्मानापड़ा के मृत मरीज से फैले संक्रमण के क्रम में ही मिल रहे हैं। टीमों ने इन्हें आइसोलेट कराने के साथ परिवारों को क्वांरटीन कराना शुरू कर दिया है। रेड जोन इलाके में सख्ती और बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

यह संक्रमण भी मृत मीट कारोबारी परिवार से आया
उस्मानपाड़ा के 55 वर्षीय मृत कोरोना संक्रमित मीट कारोबारी से फैले संक्रमण की चेन टूटने का नाम नहीं ले रही है। कुरैशियन और हाथी वाला पुल इलाके के जो पांच लोग संक्रमित मिले हैं। उनका कनेक्शन भी 55 वर्षीय व्यक्ति जिस राशन डीलर से राशन लेने के लिए गया था, वहीं से निकलकर सामने आ रहा है। छठवां देहली गेट का एक परचून विक्रेता है, जिसके पास किसी ग्राहक की वजह से कोरोना संक्रमण आना माना जा रहा है। सभी छह मरीजों के परिवार के 30 सदस्यों को देर रात तक क्वांरटीन कराने का काम चल रहा था।
विज्ञापन

बुधवार शाम जैसे ही सूचना मिली, इसके बाद तत्काल पुलिस-प्रशासन की टीम इन सभी का आपस में रिश्ता और इनकी ट्रेवल हिस्ट्री सहित पूरी कुंडली खंगालने में लग गईं। इस दौरान पता चला कि हाथी पुल के पिता पुत्र, कुरैशियान के तीन अन्य लोग उसी राशन डीलर की लाइन में शामिल थे, जहां मृत मीट कारोबारी का परिवार राशन लेकर गया था। इन सभी की रैंडम चेकिंग कराई गई थी। उसी में यह पॉजिटिव आए हैं। छठवां इनसे सटे मोहल्ले का परचून दुकानदार है, माना जा रहा है कि उसके यहां कोई सामान लेने गया होगा। देर रात इन छह परिवारों के 30 सदस्यों को क्वारंटीन कराने का काम जारी था। वहीं जयगंज काजीपाड़ा के दोनों नए मरीजों के सभी सदस्य पहले से क्वांरटीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरैशियान गली बनेगी नया रेड जोन, काजीपाड़ा बनेगा हॉटस्पॉट
इधर, तीन दिन के भीतर चार केस मिलने से उस्मानपाड़ा से सटे हाथी वाला पुल इलाके को भी हॉटस्पाट घोषित किया गया है। इधर,कुरैशियान गली में अब तक छह केस मिल चुके हैं। जल्द ही प्रशासन इस गली को रेड जोन में शामिल करने जा रहा है। इधर, जयगंज इलाके के काजीपाड़ा में गर्भवती महिला के बाद उसके पति और भतीजे (जेठ के बेटे) के संक्रमित मिलने के बाद इस इलाके को भी हॉटस्पाट घोषित किया जाना है। बुधवार देर रात तक अधिकारियों में इस घोषणा को लेकर मंथन जारी है।
उस्मानपाड़ा रेड जोन के तीन किलो मीटर दायरे में यह सभी मोहल्ले हैं। इन मरीजों के आस पड़ोसियों की रेंडम सैंपलिंग/थर्मल स्क्रीनिंग, बैरियर्स सिस्टम आदि की व्यवस्थाएं की गईं हैं। बाहरी लोगों का इन इलाकों में जाना निषेध किया गया है। इसके साथ ही इन इलाकों के लोग चिकित्सकीय सेवा को छोड़ अन्य किसी प्रकार से बाहर नहीं जा सकेंगे। इलाके में सिर्फ आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों का ही प्रवेश मान्य है।
चंद्रभूषण सिंह, डीएम
इन इलाको में पूर्व में लागू आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी की व्यवस्था को बरकरार रखा गया है। थाना पुलिस को निर्देशित किया कि अगर कोई व्यक्ति बेवजह घर के बाहर भी बैठा दिखे तो तत्काल उसके खिलाफ धारा-188 का मुकदमा दर्ज किया जाए। लोगों से अपील है कि घरों में ही रहें।

मुनिराज जी, एसएसपी
मृत व्यक्ति के ब्लड की जांच किस लैब में हुई थी, जांच
कोरोना वायरस से मृत व्यक्ति के ब्लड की जांच किसी पैथोलॉजी लैब में हुई थी। अब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं। अभी अधिकारियों को सही-सही जानकारी नहीं है। उल्लेखनीय है कि मृत व्यक्ति का एक्सरे सेंटर प्वाइंट स्थित एक सेंटर पर हुई थी। उसका इलाज एक प्राइवेट हॉस्पिटल में हुआ था, उसके बाद मरीज को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।
ये हैं कोरोना संक्रमित मरीज
1- 43 वर्षीय पुरुष निवासी काजीपाड़ा।--चाचा
2- 05 वर्षीय काजीपाडा से ही एक बच्चा।--भतीजा
3- 35 वर्षीय पुरुष निवासी कुरैशियान गली, सराय मियां।
4- 34 वर्षीय व्यक्ति निवासी कुरैशियान, गली सराय मियां।
5- 52 वर्षीय व्यक्ति निवासी कुरैशियान गली सराय मियां।
6- 60 वर्षीय पुरुष निवासी हाथी का पुल।--पिता
7- 29 वर्षीय पुरुष निवासी हाथी पुल।--पुत्र
8 - 36 वर्षीय व्यक्ति निवासी देहली गेट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed