फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Corona arriving in Seva Bhavan of Municipal Corporation

नगर निगम के सेवा भवन में कोरोना के पहुंचने से खलबली

Fri, 19 Jun 2020 08:16 PM IST
राजेश सिंह ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Fri, 19 Jun 2020 08:16 PM IST
विज्ञापन
Corona arriving in Seva Bhavan of Municipal Corporation
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
एक अधिकारी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर नगर निगम में खलबली मच गई है। नगर निगम के सेवा भवन को सैनिटाइज किया गया। अधिकारी के संपर्क में आए लोगों का नमूना लिया जा रहा है। 
विज्ञापन



कुछ दिन पहले नगर निगम का एक कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित हुआ था। अब नगर निगम के एक बेहद महत्वपूर्ण अधिकारी संक्रमित हुए हैं। उनकी पत्नी एवं पुत्री भी संक्रमित हैं। सूचना आने के बाद नगर निगम में हड़कंप की स्थिति है। इसका कारण यह है कि अधिकारी न सिर्फ विभागीय बल्कि नगर निगम के हर महत्वपूर्ण कार्य में शामिल रहते हैं।
विज्ञापन



बाहर से आने वाले श्रमिकों के इंतजाम के दौरान भी अधिकारी बेहद सक्रिय रहे थे। नगर विकास सचिव की बैठक में भी अधिकारी शामिल हुए थे। हालांकि इस दौरान सोशल डिस्टिेसिंग का भी पालन किया गया। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने बताया कि यह पता नहीं चला है कि अधिकारी कैसे संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



उनका कहना है कि हम लोग नागरिक सेवा का कार्य करते हैं। ऑफिस एवं फील्ड में सक्रिय रहते हैं। किससे संक्रमित हो जाएं, कुछ कहा नहीं जा सकता है। उन्होंने बताया कि सेवा भवन को सैनिटाइज करा दिया गया है। अधिकारी के संपर्क में आए लोगों का नमूना स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed