फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Corona: 32 people coming from abroad out of reach

कोरोना : विदेश से आने वाले 32 लोग पहुंच से दूर

Wed, 08 Dec 2021 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Corona: 32 people coming from abroad out of reach
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे के बीच विदेश से आने वाले 32 लोग संपर्क में नहीं आए हैं। सीएमओ ने लखनऊ के अधिकारियों को फोन कर पूरी स्थिति से अवगत करा दिया है। पिछले एक पखवाड़े में विदेश से 122 लोगों के आने की सूची मिली है। सूची के साथ यात्री का फोन नंबर भी होता है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय का कहना है कि 23 लोगों के नंबर अमान्य हैं। पांच लोगों के फोन स्विच ऑफ हैं। जबकि चार लोग फोन रिसीव नहीं कर रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका से आने वाले चार लोग फ्लाइट रद्द होने के कारण नहीं आए। सीएमओ ने बताया कि ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए टेस्ट, ट्रैक एवं ट्रीटमेंट की नीति अपनाई जा रही है। रेलवे स्टेशन, सारसौल एवं गांधी पार्क बस स्टैंड पर एंटीजन एवं आरटीपीसीआर जांच हो रही है। शहरी क्षेत्र में 9 टीमें जांच में जुटी है। इसके अतिरिक्त शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed