{"_id":"60e4b8818ebc3ebb4d70b271","slug":"corona-23-doctors-trained-keeping-in-mind-the-third-wave-city-office-news-ali2674576112","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए 23 डॉक्टरों को प्रशिक्षित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए 23 डॉक्टरों को प्रशिक्षित किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड की तीसरी लहर की संभावना को ध्यान में रखते हुए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कालेज में बाल रोग विभाग के अंतर्गत एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेडिकल कालेज के 16 तथा जिला अस्पताल और दीनदयाल अस्पताल के सात बाल रोग विशेषज्ञों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
बाल रोग विभाग के संगोष्ठी कक्ष में जिला स्वास्थ्य सोसायटी के सहयोग से 23 डॉक्टरों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में बाल रोग विशेषज्ञों और अन्य चिकित्सा अधिकारियों को पीडियाट्रिक कोविड आईसीयू केयर के लिए तैयार किया गया। रिसोर्स पर्सन्स प्रो. एस मनाजिर अली, डॉ. शाद अबकरी, डॉ. आयशा अहमद, डॉ. उज्मा फिरदौस, डॉ. इरज आलम, डॉ. मोहम्मद काशिफ, डॉ. फातिमा शाह और डॉ. आदिल रजा ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें ट्राइएज प्रक्रिया, श्वसन और सीवी मूल्यांकन सहित बेसिक लाइफ सपोर्ट, बैग और मास्क वेंटिलेशन और इंट्यूबेशन, आईवी कैनुलेशन और फ्लूइड कैलकुलेशन एंड एडमिनिस्ट्रेशन, आक्सीजन डिलीवरी डिवाइसेस, हाई फ्लो नेजल कैनुला, नान इनवेसिव वेंटिलेशन, बबल सीपीएपी, हैंड हाइजीन, रेस्पिरेटरी हाइजीन, फिजिकल डिस्टेंस,पीपीई, डोनिंग एंड डफिंग, वेस्ट मैनेजमेंट और इक्विपमेंट हैंडलिंगके कौशल में प्रशिक्षित किया गया।
एएमयू के कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने कहा कि एक आक्सीजन उत्पादन संयंत्र स्थापित करने से लेकर बाल रोग तथा अन्य विभागों में चिकित्सा कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने के साथ ही हमने भविष्य की चुनौतियों के लिए बेहतर तरीके से तैयार होने के लिए कई नए बदलाव सुनिश्चित किए हैं।