फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Copies being distributed under the surveillance of CCTV cameras in UP Board

UP Board: सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में बंट रहीं कॉपियां, कॉपियों पर हैं पेज नंबर अंकित

Thu, 13 Feb 2025 11:44 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 13 Feb 2025 11:44 AM IST
सार

यूपी बोर्ड की परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होगी, जो 12 मार्च तक चलेगी। हाईस्कूल में 50,943 और इंटरमीडिएट में 53,329 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

विज्ञापन
Copies being distributed under the surveillance of CCTV cameras in UP Board
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं के लिए सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कॉपियां बंट रही हैं। कॉपियों में पेज नंबर भी अंकित है। नकल रोकने के लिए हर परीक्षा केंद्र के कक्ष में सीसीटीवी कैमरे और वॉयस रिकॉर्डर लगाए जाएंगे, जिसकी नजर नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में बने कंट्रोल रूम से रखी जाएगी। 

विज्ञापन


यूपी बोर्ड की परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होगी, जो 12 मार्च तक चलेगी। हाईस्कूल में 50,943 और इंटरमीडिएट में 53,329 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। डीआईओएस सर्वदा नंद ने बताया कि बोर्ड से नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में 12 लाख से ज्यादा कॉपियां आ गई हैं। नकल रोकने के लिए हर साल कॉपियों का रंग बदल जाता है। कॉपियां सिली हुई होंगी, जबकि उस पर पेज नंबर भी होगा। 
विज्ञापन


हर कॉपी का यूनिक नंबर होगा, जिसका डेटा शिक्षा विभाग के पास है। अगर कोई कॉपी नहीं है, तो उसकी भी जानकारी विभाग के पास है। डीआईओएस ने कहा कि हाईस्कूल की ए कॉपी का गुलाबी रंग और बी कॉपी का रंग गहरा लाल होगा। इंटरमीडिएट ए की कॉपी का रंग भूरा और बी कॉपी का रंग बैंगनी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed