फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Cooperative society chairman accused of acting arbitrarily farmers submit memorandum

Aligarh News: सहकारी समिति अध्यक्ष पर मनमानी का आरोप, किसानों ने सौंपा ज्ञापन

Thu, 23 Jul 2026 01:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Cooperative society chairman accused of acting arbitrarily farmers submit memorandum
विकासखंड के गांव आमांमदापुर स्थित साधन सहकारी समिति पर बुधवार को किसानों ने प्रदर्शन किया। समिति अध्यक्ष पर मनमानी करने का आरोप लगाया। किसानों ने शिकायत को लेकर एडीओ को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की है।
विज्ञापन



गांव धनौली चिनौली निवासी रामबाबू, दिनेश, राहुल, विक्रम सिंह, दामोदर सिंह, राकेश कुमार, रविंद्र, अमृत, सतेंद्र, जगदीश, दिनेश कुमार और गोलू ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि समिति अध्यक्ष अपनी मनमर्जी से समिति का संचालन कर रहे हैं। किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं लेने दिया जा रहा है। आरोप है कि खाद के साथ सल्फर, जिंक और अन्य उत्पाद लेने का दबाव बनाया जाता है तथा अधिक दाम वसूले जाते हैं।
विज्ञापन



एडीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि ज्ञापन में मिली शिकायत की जांच कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। वहीं समिति अध्यक्ष शिशुपाल सिंह ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि समिति पर खाद की कोई कमी नहीं है और शिकायतकर्ता पहले ही अपनी जरूरत के अनुसार खाद ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed