फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Conversion: Her family took the teenager

धर्मांतरण प्रकरण ः किशोरी को ले गया उसका परिवार

Mon, 05 Jul 2021 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Conversion: Her family took the teenager
नोएडा से फुसलाकर लाई गई किशोरी के धर्म परिवर्तन और निकाह मामले में चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। रविवार को किशोरी को उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। मूलरूप से कानपुर के सचेंडी की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी का परिवार नोएडा के सेक्टर 122 में रहता है। नोएडा में किशोरी की मुलाकात असद से हुई थी और वह उसे अपने प्रेमजाल में फंसाकर यहां अपने घर डूडा कालोनी ले आया था। इधर, किशोरी के गायब होने पर उसके परिजन कानपुर चले गए। जहां उन्होंने गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

इधर, शनिवार को किशोरी के धर्म परिवर्तन व निकाह का मुद्दा पूर्व मेयर शकुंतला भारती के संज्ञान में आया तो उन्होंने पुलिस की मदद से चारों को पकड़ लिया और किशोरी को भी ले आए। बाद में पूछताछ के आधार पर किशोरी के परिवार को खबर दे दी गई। इंस्पेक्टर बन्नादेवी के अनुसार चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है और किशोरी को कानपुर से आए उसके परिजन अपने साथ ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed