{"_id":"68507f456ae1e1ae8609224a","slug":"controversy-over-death-of-monkey-in-mango-orchard-allegation-of-shooting-aligarh-news-c-297-1-ddu1001-101278-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: आम के बाग में बंदर की मौत पर विवाद, गोली मारने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: आम के बाग में बंदर की मौत पर विवाद, गोली मारने का आरोप
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव मछरिया नगला में सोमवार सुबह आम के बाग में एक बंदर की मौत को लेकर विवाद हो गया। ग्रामीणों ने दूसरे समुदाय के व्यक्ति पर बंदर को गोली से मारने का आरोप लगा दिया। पुलिस ने मृत बंदर को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सोमवार सुबह करीब नौ बजे गांव मछरिया नगला में प्रवेश राघव के आम के बाग में एक बंदर पेड़ से गिरकर घायल हो गया। इसकी जानकारी पर ग्रामीणों ने बाग की रखवाली कर रहे दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति पर बंदर को गोली मारने का आरोप लगाया। पुलिस ने बंदर को उपचार के लिए भेजा, लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बंदर का पोस्टमार्टम कराने को भेज दिया।
बंदर की मौत को लेकर बाग मालिक ने बताया कि बाग की देख-रेख व्यापारी कर रहे थे। गांव के कुछ बच्चे आम तोड़ने के लिए बाग में पहुंचे। व्यापारी ने इसकी शिकायत उनके परिजनों से जाकर की, जिसके विरोधस्वरूप बंदर को गोली मारने का आरोप लगाया गया है। थाना प्रभारी सुनील तोमर ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार व तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पशु चिकित्सा अधिकारी बिजौली उदयभान सिंह ने बताया बंदर की मौत चोट लगने के कारण प्रतीत होती है।मंगलवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।