{"_id":"68f49957b2177a9321022908","slug":"controversy-erupts-over-a-student-boarding-the-lichchavi-express-train-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: लिच्छवी एक्सप्रेस से बिहार जा रहे छात्र की ट्रेन में बैठने को लेकर विवाद, हुई मारपीट, की जा रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: लिच्छवी एक्सप्रेस से बिहार जा रहे छात्र की ट्रेन में बैठने को लेकर विवाद, हुई मारपीट, की जा रही जांच
Sun, 19 Oct 2025 01:25 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 19 Oct 2025 01:25 PM IST
सार
आभास झा दिल्ली से बिहार तक अपने माता-पिता और एक सहपाठी के साथ सफर कर रहे थे। छात्र का आरोप है कि खुर्जा जंक्शन पर कुछ यात्री ट्रेन में सवार हुए और सीट पर बैग रखने को लेकर उनसे विवाद हो गया।
विज्ञापन
लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन में मारपीट में घायल छात्र आभास
- फोटो : संवाद
विस्तार
लिच्छवी एक्सप्रेस से बिहार जा रहे एक छात्र के साथ सीट पर बैठने को लेकर हुए विवाद में मारपीट कर दी गई। इससे छात्र घायल हो गया। जीआरपी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बिहार के सीतामढ़ी के वार्ड संख्या 24 निवासी आभास झा 17 अक्तूबर दिन रात आनंद विहार स्टेशन दिल्ली से बिहार तक अपने माता-पिता और एक सहपाठी के साथ सफर कर रहे थे। छात्र का आरोप है कि खुर्जा जंक्शन पर कुछ यात्री ट्रेन में सवार हुए और सीट पर बैग रखने को लेकर उनसे विवाद हो गया।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपियों ने छात्र के साथ मारपीट कर दी। जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक संदीप तोमर ने बताया कि पीड़ित छात्र का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। इस मामले में छात्र की ओर से तहरीर मिली है इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन