फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Control room start for covid positive

कोरोना मरीजों के लिए कंट्रोल रूम शुरू

Sun, 26 Jul 2020 08:09 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
Control room start for covid positive
पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कोरोना मरीजों के लिए कंट्रोल रूम शुरू किया गया है। किसी सामान की जरूरत या किसी अन्य सेवा के लिए मरीज अपने बेड पर लेटे ही कंट्रोल रूम में सूचना दे सकता है।
विज्ञापन

चिकित्सालय में कोरोना वायरस से संक्रमित युवती के साथ डॉक्टर द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद विशेष सावधानी बरती जा रही है। इसी कड़ी में चिकित्सालय प्रशासन द्वारा कंट्रोल रूम की व्यवस्था की गई है। दिन या रात किसी भी समय मरीज अपने बेड से कंट्रोल रूम में फोन कर किसी भी तरह की शिकायत या जरूरत की चीजों के बारे में जानकारी दे सकता है। सामान्यत: रात्रि के समय जब वार्ड में कोई स्वास्थ्य कर्मी नजर नहीं आता है, उस समय के लिए यह सेवा बहुत कारगर है। इसके अतिरिक्त गर्म पानी से लेकर खाने पीने से संबंधित जरूरतों के लिए भी मरीज फोन कर सकता है। सभी मरीजों के बेड के पास कंट्रोल रूम का नंबर अंकित कर दिया गया है। सीएमएस डॉ. एबी सिंह ने बताया कि मरीजों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए यह सुविधा प्रदान की गई है।
विज्ञापन

सिस्टर के साथ महिला वार्ड में जाएंगे डॉक्टर व पुरुष स्टॉफ
पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद सिस्टर की जिम्मेदारी बढ़ गई है। खासकर महिला वार्ड में ड्यूटी करने वाली सिस्टर को विशेष हिदायत दी गई है। डॉक्टर ही नहीं बल्कि वार्ड ब्वाय व अन्य पुरुष स्वास्थ्य कर्मी भी जब वार्ड में जाएंगे तो सिस्टर को चौकन्ना रहना होगा। सीएमएस डॉ. एबी सिंह ने बताया कि सिस्टर को वार्ड में राउंड लगाने के निर्देश दिये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed