फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Control room set up in Agra to stop cheating

अलीगढ़ः नकल रोकने के लिए आगरा में स्थापित हुआ नियंत्रण कक्ष

Tue, 27 Jul 2021 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Control room set up in Agra to stop  cheating
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा की स्नातक और परास्नातक के द्वितीय व अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं प्रारंभ हो चुकी हैं। नकल रोकने के लिए आगरा विवि के आईईटी परिसर में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिले के सभी 55 परीक्षा केंद्र सीसीटीवी के माध्यम से नियंत्रण कक्ष से जुड़ गए हैं। जहां से मॉनीटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को पहली पाली में बीएड तृतीय वर्ष की एजी मार्केटिंग, को-ऑपरेशन, रूलर बैंकिंग, बीएससी अंतिम वर्ष की फिजिकल एजुकेशन, एमए अंतिम वर्ष की होम साइंस-4, मिलिट्री साइंस-2 की परीक्षा आयोजित हुई। तीसरी पाली में बीए-द्वितीय वर्ष की को-ऑपरेशन, एजी मार्केटिंग, रूलर बैंकिंग और एमए अंतिम वर्ष की एआईएचसी-4 व फिलॉसफी-4 की परीक्षा आयोजित हुई। विगत वर्षों में आगरा विवि की परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे में तो होती थीं। लेकिन यह सीधे आगरा विवि से नहीं जुड़ते थे। कई कॉलेजों में सामूहिक नकल भी कराई जाती थी। लेकिन इस बार नकल पर नकेल के लिए सभी परीक्षाकेंद्रों को सीधे आगरा के आईईटी परिसर में बने नियंत्रण कक्ष से जोड़ दिया गया है। अलीगढ़ जनसंपर्क अधिकारी डॉ. सुनीता गुप्ता ने बताया कि परीक्षाकेंद्र ऑनलाइन जुड़ने से अब नकल पर लगाम लगेगी। सभी परीक्षाएं शुचितापूर्ण तरीके से संपन्न कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed