{"_id":"61e86294ba64330d425dc4bf","slug":"control-room-bell-ringing-complaints-of-irregularities-in-voter-list-voter-card-not-available-city-office-news-ali2834559152","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः कंट्रोल रूम की बज रही घंटी, मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायतें, नहीं मिल रहे वोटर कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः कंट्रोल रूम की बज रही घंटी, मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायतें, नहीं मिल रहे वोटर कार्ड
विज्ञापन
रिंकू शर्मा
विधानसभा चुनाव को लेकर कलेक्ट्रेट स्थित चुनाव नियंत्रण कक्ष का टोल फ्री नंबर आजकल मतदाता सूचियों में गड़बड़ियों को लेकर व्यस्त रहने लगा है। शिकायतों के निपटारे के लिए अधिकारी अधीनस्थों के साथ जुटे हुए हैं। टोल फ्री नंबर पर मतदाता सूचियों में गड़बड़ियों की भरमार होने से लेकर वोटर आई कार्ड न मिलने जैसी शिकायतों के फोन आ रहे हैं। अधिकांश को मतदाता सूची में किसी के नाम के आगे से कुमार, सिंह, शर्मा, गुप्ता आदि गायब हो जाने, पता, उम्र के साथ ही बूथ व विधानसभा क्षेत्र तक बदल शिकायतें सामने आ रही हैं।
सूची का हो चुका प्रकाशन
विधानसभा चुनाव के लिए संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद मतदाता सूची का प्रकाशन पांच जनवरी को पूरा हो चुका है। मतदाता सूची में किसी तरह की गड़बड़ी व अन्य शिकायतों के निस्तारण के लिए कलेक्ट्रेट में चुनाव नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। यहां टोल फ्री नंबर पर फोन कर लोग शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
शिकायतों की भरमार
नियंत्रण कक्ष के प्रभारी के अनुसार मतदान से जुड़ी शिकायतों को लेकर जिले भर से इन दिनों औसतन 10-15 शिकायती फोन आ रहे हैं। इनका हरसंभव निस्तारण किया जा रहा है। कुछ शिकायतों को संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के पास भेज दिया गया है, जहां से जल्द ही इन शिकायतों का निपटारा कराया जा रहा है।
विज्ञापन
शिकायतों का इस तरह हो रहा निपटारा
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि नियंत्रण कक्ष में आने वालीं शिकायतें दर्ज की जा रही हैं। उन्हें विधानसभा क्षेत्र के संबंधित बीएलओ, आरओ व एआरओ को निस्तारण के लिए भेजा जा रहा है। वोटर आई कार्ड स्पीड डाक के जरिए संबंधित वोटरों के घर के पते पर भेजे जा रहे हैं। यदि कार्ड नहीं मिला है तो नजदीकी डाकघर या क्षेत्रीय पोस्टमैन से संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं।
केस - एक
खैर विधानसभा क्षेत्र के बांकनेर के गोपाल शर्मा ने चुनाव कंट्रोल रूम में फोन कर शिकायत दर्ज कराई। बताया कि मतदाता सूची में इस बार उनकी जन्मतिथि व पते के साथ ही पिता के नाम में गड़बड़ी कर दी गई है। इससे मताधिकार का प्रयोग करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
केस - दो
कोल विधानसभा क्षेत्र के क्वार्सी निवासी वीरपाल सिंह ने मतदाता सूची में नाम बढ़ जाने के बाद वोटर कार्ड न मिलने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि वोटर कार्ड के लिए वह तहसील कार्यालय से लेकर डाकघर तक कई चक्कर काट चुके हैं।
केस- तीन
इगलास विधानसभा क्षेत्र के कारस गांव के धर्मेंद्र सिंह ने दो बार वोटर कार्ड बनवाने के बाद भी अब तक न मिलने की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि बीएलओ से लेकर तहसील तक चक्कर लगा रहे हैं।
केस - चार
शहर विधानसभा क्षेत्र के बिहारी नगर निवासी वीरेंद्र सूर्यवंशी ने बताया कि उन्होंने वोटर लिस्ट में नाम बढ़वाने के लिए आवेदन किया था। सूची में इस बार उनका नाम नहीं बढ़ सका है।