फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Contractor swindled out of 87 lakh on the pretext of profits

Aligarh News: मुनाफे का झांसा देकर ठेकेदार से 87 लाख हड़पे

Sat, 03 Oct 2026 02:44 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Contractor swindled out of 87 lakh on the pretext of profits
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
निवेश पर मोटा मुनाफा दिलाने का भरोसा देकर खुर्जा के एक ठेकेदार से 87 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर क्वार्सी पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


खुर्जा की आवास-विकास निवासी मोहित राघव शिव इंफ्रा इंजीनियर्स नाम से फर्म चलाते हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में सिंचाई विभाग में कार्यरत कुलदीप के माध्यम से उनकी पहचान रामघाट रोड स्थित मुकुंद विहार निवासी दीपक कुमार और अनूपशहर रोड निवासी जुनैद अहमद से हुई थी। दोनों ने खुद को मैरिस रोड स्थित साइना इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का निदेशक बताया।
विज्ञापन


आरोप है कि दोनों ने उन्हें अपने कारोबार में निवेश करने पर हर महीने पांच से सात प्रतिशत तक मुनाफा देने का भरोसा दिलाया। उनकी बातों में आकर मोहित ने अपनी फर्म और निजी बैंक खातों से अलग-अलग किश्तों में करीब 87 लाख रुपये आरोपियों, दीपक के पिता और उनके बताए खातों में ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



मोहित के मुताबिक शुरुआत में आरोपियों ने भरोसा कायम रखने के लिए कुछ रकम अलग-अलग खातों के जरिये वापस भी की। बाद में मोहित के बैंक खाते से हुए चार-पांच लेनदेन पर साइबर सेल की ओर से रोक लगा दी गई। आरोप है कि बाद में दोनों ने रकम लौटाने से इन्कार कर दिया और समझौते के लिए दबाव बनाने के साथ जान से मारने की धमकी भी दी। सीओ सर्वम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर बैंक खातों में हुए लेनदेन और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed