फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Contractor blacklist for laying substandard pipeline in Begumbagh

बेगमबाग में घटिया पाइप लाइन डालने पर ठेकेदार ब्लैकलिस्ट

Mon, 19 Sep 2022 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 01:18 AM IST
सार

महानगर के वार्ड 59 बेगमबाग में पानी की पाइप लाइन बिछाने वाली कंपनी अग्रवाल प्रोडक्टस को घटिया पाइन लाइन डालने के आरोप में काली सूची में डाल दिया है।पहले दिन जब पाइप लेकर रिक्शा वाला मौके पर पहुंचा था, तभी पार्षद पति ने कहा था कि पाइप कमजोर आया है।जो पाइप बिछाया है, वह मानक के अनुसार है।

विज्ञापन
Contractor blacklist for laying substandard pipeline in Begumbagh

विस्तार

महानगर के वार्ड 59 बेगमबाग में पानी की पाइप लाइन बिछाने वाली कंपनी अग्रवाल प्रोडक्टस को घटिया पाइन लाइन डालने के आरोप में काली सूची में डाल दिया है। नगर आयुक्त ने यह निर्णय चार्ज छोड़ने से पहले लिया है जोकि सुर्खियों में है।। खास बात यह है कि शिकायत के आधार पर इस कंपनी द्वारा बिछाई जा रही पाइप की जांच एएमयू की प्रयोगशाला से कराई गई थी, जिसमें इसे घटिया करार दिया गया था। इसी आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

यह मुद्दा पिछले माह उठा था। यहां माली वाली गली में पीवीसी पाइप लाइन बिछाने के लिए महानगर के रामगंज इलाके की इस फर्म को नगर निगम जलकल विभाग से काम मिला था। दो लाख रुपये बजट के इस काम को करने के दौरान फर्म पर मानक के विपरीत पाइप डालने के आरोप लगे। इसकी शिकायत इलाका पार्षद के जरिये नगर निगम में की गई थी। नगर निगम प्रवक्ता के अनुसार जांच में सैंपल मानक के विपरीत पाया गया था।
विज्ञापन

दूसरी ओर फर्म के संचालक देवेश कुमार का कहना है कि उनकी फर्म को नगर निगम ने काली सूची में डाला है। यह जानकारी नहीं है। हां, उनके खिलाफ शिकायत हुई थी, जिसका जवाब भी दिया। पहले दिन जब पाइप लेकर रिक्शा वाला मौके पर पहुंचा था, तभी पार्षद पति ने कहा था कि पाइप कमजोर आया है। इस पर उन्हें यह बताया था कि गलती से दूसरा माल रिक्शा वाला यहां डाल गया है। इसे बदलकर दूसरा माल डाला गया था। जो पाइप बिछाया है, वह मानक के अनुसार है। गलती से मौके पर पहुंचे माल का सैंपल ले लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed